बिजनौर। जिला अस्पताल में बनाई गई पीएचसी चदंक की कोल्डचेन का अधिकारियों ने निरीक्षण किया। टीम ने वैक्सीन के रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वैक्सीन को किस तापमान में रखा जा रहा है, उसे लॉक बुक में चेक किया।
बृहस्पतिवार को लखनऊ से दो सदस्यीय टीम ने पीएचसी चंदक की कोल्डचेन का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण यूनिसेफ की ओर से कराया गया। इस दौरान उन्होंने सिरिंज रखने की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। कितनी वैक्सीन जिले से पीएचसी आ रही हैं और उसके बाद कितनी वैक्सीन को क्षेत्र में लगाने के लिए दिया जा रहा है, उसकी एंट्री को भी देखा। इसके अलावा वैक्सीन को कितने तापमान पर रखा जा रहा है। तापमान को रजिस्टर में लिखा गया है या नहीं, इसकी भी जांच की गई। इसके अलावा फ्रिज सही से काम कर रहे हैं, इसका निरीक्षण किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि निरीक्षण में अधिकारियों को सब कुछ ठीक मिला है। टीम लखनऊ जाकर अपनी रिपोर्ट भेजेगी। जो भी कमी होगी, उसे पूरा कराया जाएगा। इस मौके पर लखनऊ से आई टीम में डॉ. अमित मोहन, डॉ. लक्ष्मीकांत, निरूल निशा, डॉ. देवेंद्र कुमार, राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।