बिजनौर। शनिवार को जिजा जज मदनपाल, डीएम अंकित अग्रवाल, एसपी नीरज कुमार जादौन, अपर जिला जज शैला और प्रावधिक प्राधिकरण के सचिव श्रेयश शुक्ला ने जिला कारागार का निरीक्षण किया। जेल की बैरकों की तलाशी ली। साथ ही बंदियों से बातचीत करते हुए मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। साफ -सफाई को भी परखा गया। अपर जिला जज ने महिला बंदियों की समस्या को जाना। बरसात में फैलाने वाली बीमारियों के रोकथाम करने के लिए जेल प्रशासन को निर्देश दिए गए। हालांकि निरीक्षण में कोई खामी नहीं मिली। जिस पर जेल प्रशासन ने राहत की सांस ली। जेलर रविंद्रनाथ, डिप्टी जेलर अरविंद सिंह मौजूद रहे
बहकावे में नहीं आने की अपील
बिजनौर। नगर पालिका परिषद की चेयरपर्सन इंदिरा सिंह ने सूचना जारी की है। इसमें कहा गया कि नगर पालिका के सफाई अनुभाग में आउटसोर्सिंग पर नौकरी दिलाने के नाम पर वसूली की शिकायत मिली है। अपील करते हुए कहा कि कर्मचारियों की भर्ती नहीं की जा रही है, ऐसे में किसी के बहकावे में नहीं आएं।