चांदपुर। भाकियू (टिकैत) कार्यकर्ताओं का किसान समस्याओं को लेकर तहसील परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन भी जारी रहा। कार्यकर्ताओं ने सामान्य योजना के अंतर्गत 2019 से जमा एस्टीमेट का सामान शीघ्र दिलाने, घरेलू मीटरों के बिलों में सुधार किए जाने, किसानों की जमीन में गलत हुए अंशों को अविलंब ठीक कराने, एक किसान की सभी नंबर की एक ही फर्द कराने, ग्राम सराय में विधायक निधि से बनने वाली सड़क काे शीघ्र बनवाने, गंगा खादर क्षेत्र में तटबंध का निर्माण कराने आदि की मांग की है। धरने पर हरिराज सिंह, कल्याण सिंह, चेतन स्वरूप, लुधियान सिंह, रोहताश सिंह, विजयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, रामपाल सिंह, तेजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।