फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मां खाना बनाती रही, बच्चा नाले में गिरा

Mon, 25 Aug 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नाले में डूबने वाले झलरा के डेढ़ वर्षीय मासूम नावेद का फाइल फोटो।
विज्ञापन
गजरौला शिव। रविवार को शहर कोतवाली के गांव झलरा निवासी मो. आसिफ के डेढ़ वर्षीय पुत्र नावेद की खेलते समय घर के सामने स्थित नाले में गिरकर मौत हो गई।
विज्ञापन

आसिफ की पत्नी इमराना सवेरे आठ बजे परिवार के लिए खाना बना रही थी। पति खाना लेकर मजदूरी पर जाता है। उनका डेढ़ वर्षीय बेटा नावेद घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते-खेलते वह घर से बाहर निकल गया। घर के सामने बने तीन फिट गहरे नाले में जा गिरा।
विज्ञापन

खाना बनाने के बाद इमराना ने बच्चे की तलाश की। परिवार के लोगों ने बच्चे को आस-पड़ोस में तलाश किया। करीब एक घंटा तलाश करने के बाद कुछ लोगों ने नाले में देखा तो नावेद का शव उसमें पड़ा था। बच्चे की मौत से गांव में गम का माहौल है। आसिफ के छह बच्चों में नावेद सबसे छोटा था। गांव में पहुंची पुलिस ने बच्चे केे शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें