फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चाद दिन से लापता युवती गन्ने के खेत में बदहवास मिली

Fri, 11 Aug 2023 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़िता के संग दुष्कर्म की आशंका, गंभीर हालत में मेरठ किया गया रेफर
विज्ञापन

- मामले में गांव के ही एक युवक के खिलाफ दर्ज कराया केस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चार दिन से लापता युवती गांव के पास ही गन्ने के खेत में बदहवास हालत में मिली। उसके साथ दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए मेरठ रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामले में पीड़िता के गांव के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण और जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज किया है।
नगर से सटे एक गांव में बृहस्पतिवार सुबह महिलाएं खेतों में घास काटने पहुंची थीं, इसी दौरान उनको गन्ने के खेत में एक युवती के कराहने की आवाज सुनाई दी। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, पुलिस को मामले की खबर दी गई। उधर, युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, बताया गया कि युवती चार दिनों से लापता थी। पीड़िता के साथ दुष्कर्म की आशंका भी जाहिर की जा रही है। हालांकि पीड़िता के बयान दर्ज होने के बाद ही दुष्कर्म की तस्वीर साफ हो सकेगी।
विज्ञापन

उधर, मामले में पीड़िता की मां की ओर से गांव के ही युवक तेजराम के खिलाफ अपहरण कर ले जाने और जानलेवा हमले के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता को मरा हुआ समझकर गन्ने के खेत में छोड़ गया था, जो चार दिनों तक गन्ने के खेत में ही पड़ी रही। पीड़िता के गले पर किसी रस्सी का निशान भी बना हुआ है। जिससे प्रथम दृष्टया गला घोंट कर हत्या किए जाने का प्रयास माना जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, मामले में सीओ सिटी अनिल कुमार ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। युवक के साथ पीड़िता के पहले से ही संबंधों की बात भी सामने आ रही है। चिकित्सकों ने युवती के गर्भवती होने की भी संभावना व्यक्त की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें