- 84 लाख रुपये की जुलाई माह में बिजनौर डिपो को कम हुई आमदनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कांवड़ यात्रा और मार्ग बाधित होने का असर डिपो की आमदनी पर पड़ा है। जुलाई माह में बिजनौर डिपो को 84 लाख रुपये की आमदनी कम हुई है। जबकि जुलाई और अगस्त में बिजनौर डिपो को करीब दो करोड़ रुपये कम आमदनी की संभावना है।
जिले में कांवड़ यात्रा की वजह से 10 जुलाई से यातायात परिवर्तित कर दिया गया था। जिसकी वजह से रोडवेज बसें लंबे रूट से होकर अपनी मंजिल तक पहुंची। लंबे रूट की वजह से लोगों ने रोडवेज बसों में कम सफर किया। बिजनौर डिपो को कांवड़ यात्रा से पहले रोजाना करीब 16 लाख रुपये की आमदनी हो रही थी। जो कांवड़ यात्रा के दौरान घटकर 12 लाख रुपये रह गई।
यात्रियों की संख्या भी 17 हजार से घटकर करीब 11 हजार ही रह गए। यहीं हाल अब अगस्त माह में है। बाढ़ की वजह से यातायात भी बाधित हुआ है। हालांकि अभी तक सप्ताह में तीन दिन रोडवेज बसें परिवर्तित मार्ग पर ही संचालित की जा रही हैं। जिससे कम यात्री बसों में सफर कर रहे हैं। मुरादाबाद, हरिद्वार, नगीना आदि मार्गो पर फिलहाल यात्रियों की संख्या घटी हुई है।
- वर्जन
कांवड़ यात्रा की वजह से डिपो की आय प्रभावित हुई है। जुलाई माह में बिजनौर डिपो को 84 लाख रुपये का घाटा हुआ है। अगस्त में भी एक करोड़ से ज्यादा भी नुकसान होगा। रोडवेज बसों की व्यवस्था अगस्त में भी बेपटरी रहेगी - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बिजनौर