योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश
बिजनौर। जिले भर में सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वर्चुअल रूप से मनाया गया। इस अवसर पर सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों से लेकर आम जनता तक ने विभिन्न प्रकार के योगासन करते हुए स्वस्थ रहने का संकेत दिए। इस दौरान सभी से दैनिक जीवन में योग को शामिल करने की अपील की गई।
पुलिस लाइन के बैडमिंटन हॉल में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी प्रवीण रंजन सिंह, सीओ कुलदीप गुप्ता सहित अधिकारी, कर्मचारी तथा जेटीसी रिक्रूट के साथ योग किया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालयों में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. इसमपाल सिंह के नेतृत्व में योगासन कराए गए। भारत स्वाभिमान न्यास की ओर से समिति के कोषाध्यक्ष राम सिंह आर्य द्वारा किया गया। बीआर पाल, शूरवीर सिंह, एसके मिश्रा, डॉ. नीरज चौधरी, जितेंद्र महर्षि, समरपाल सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, योगेश्वर प्रसाद, अनुज गोयल, नीरज गुप्ता, सीएस काकरान, केएम गर्ग, सलोनी खन्ना आदि शामिल रहे।
विवेक कॉलेज ऑफ आयुर्वेदिक साइंसेज एंड हॉस्पिटल की ओर से 30 दिवसीय योग महोत्सव का समापन हो गया। 21 मई से निरंतर चल रहे इस ऑनलाइन योग महोत्सव में देश के अलग-अलग राज्यों से वक्ताओं बुलाया गया। सुबह सात से नौ बजे तक चलने वाले इस योग महोत्सव में आयुर्वेद महाविद्यालय के लगभग 100 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य वैद्य संदीप अग्रवाल ने ध्यान योग कराया और उसके महत्व को समझाया। कार्यक्रम में डॉ. भालेकर, ईश्वर चंद शास्त्री, चेयरमैन अमित गोयल, डॉ. हितेश शर्मा आदि मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की योग प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर नीतू सिंह, द्वितीय स्थान पर शिल्पी आर्य एवं तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से पवन कुमार, हिमानी रहे। अनुश्री को प्रशस्ति पत्र दिया गया।
योग पर हुआ राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन
बिजनौर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक महेंद्र सिंह, चेयर पर्सन सुशीला सिंह, प्रधानाचार्य विकास कुमार त्यागी एवं अन्य शिक्षकों ने योगासन किए। मॉडर्न एरा पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या डॉ. सीमा विश्वास के नेतृत्व में मिसेज रूपम पंडित तथा खेलकूद विभाग के संयोजन व संचालन में योग कराया गया। आरबीडी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉ. सोमपाल सिंह और कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीरु के निर्देशन में योग करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर केपी सिंह ने की। मुख्य अतिथि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के आचार्य बालकृष्ण, डॉ. अशोक सोती, डॉ. अंशुमाली शर्मा, प्रोफेसर अरविंद मलिक ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में योग और आयुर्वेद की भूमिका के बारे में बताया।
योग को अपनाने की ली शपथ
प्रधान डाकघर में डाक कर्मचारियों ने योग को अपने दैनिक जीवन में उतारने के लिए शपथ ली। डाक अधीक्षक राधेश्याम शर्मा की अध्यक्षता एवं पोस्टमास्टर लक्ष्मीकांत जोशी के संचालित में एवं योग गुरु चंद्र देव के निर्देशन में सभी डाक कर्मचारियों ने योग किया। इंटरनेशनल नैचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन की ओर से देवलोक कॉलोनी के शिव मंदिर परिसर में योगासन कराए गए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र सिंह, देवेंद्र चौहान, रोहित कुमार, विनोद कुमार एडवोकेट, ओम शर्मा, कुलदीप शर्मा आदि रहे। गोविंदा मॉर्निंग क्लब की ओर से योगासन कराए गए। इसमें राकेश शर्मा, रामअवतार सिंह, अशोक कुमार यादव, डॉ. सुमित विश्नोई, सौरभ देशवाल, भूपेंद्र सिंह, मनोज वर्मा आदि मौजूद रहे।