फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पारा 37 डिग्री के पार पहुंचा, बिजली ने भी दिखाए नखरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में तापमान बढ़ने के साथ ही बिजली व्यवस्था भी लड़खड़ाने लगी है। बुधवार को जनपद का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले चार दिनों में सबसे अधिक रहा। गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ी तो कई इलाकों में कटौती और फाल्ट की समस्या सामने आई। वहीं एक ट्रांसफार्मर फुंकने से आधे मोहल्ले की बिजली घंटों बाधित रही।
विज्ञापन

शहर में आवास-विकास बिजलीघर व बुखारा बिजलीघर से शहर के विभिन्न श्रेणी के करीब 37 हजार उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। मांग और खपत में अंतर ज्यादा आने से बिजलीघर ओवरलोड हो रहे हैं। गर्मी व उमस लोगों को बेचैन कर रही है, वहीं बिजली भी खूब परेशान करने लगी है। ग्रामीण क्षेत्र में बिजली कटौती ज्यादा होने लगी है। दो से तीन घंटे रात व तीन घंटों से ज्यादा दिन में कटौती होने लगी है। वहीं सूर्यदेव की तपिश ने फिर से गर्मी बढ़ा दी है। मंगलवार के सापेक्ष बुधवार को जनपद के अधिकतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
नगीना वेधशाला के अनुसार बुधवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री और न्यूनतम 24.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री, सोमवार को अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री और रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन



-शहर में यहां रही बिजली कटौती
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। उपभोक्ता गुलशन गुप्ता ने बताया कि अशोक विहार कॉलोनी में दिन में करीब दो घंटे बिजली कटौती रही। इंद्रलोक कॉलोनी निवासी उपभोक्ता एके सिंह ने बताया कि दोपहर पौने दो बजे के एक घंटे से अधिक समय तक आपूर्ति बाधित रही। नई बस्ती बी-24 में एक घंटे से अधिक, रामपुर बकली में तीन घंटे से ज्यादा तथा चाहशीरी के कई हिस्सों में करीब तीन घंटे बिजली गुल रही। अन्य मोहल्लों में बिजली कटौती व ट्रिपिंग की समस्या फिर से बनने लगी है।

-उपभोक्ता कटौती की व्हाट्सऐप ग्रुप पर दे रहे सूचना
बिजली विभाग ने शहर के दोनों बिजलीघर बुखारा, आवास विकास के उपभोक्ताओं को सूचना आदान-प्रदान के लिए व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इन ग्रुपों में उपभोक्ता फाल्ट और कटौती की सूचना दे रहे हैं, जबकि विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान और आपूर्ति बहाली का समय भी साझा कर रहे हैं।

-शेड्यूल के अनुसार हो रही बिजली आपूर्ति
एसडीओ ओंमकार शर्मा ने बताया कि गर्मी बढ़ने से बिजली की मांग बढ़ रही है। शहर में शेड्यूल के अनुसार आपूर्ति का प्रयास किया जा रहा है। कहीं फाल्ट आदि आपूर्ति बाधित होती है। उसका भी जल्द समाधान कराकर आपूर्ति को बहाल कर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें