फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हंगामे की भेंट चढ़ी पालिका की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नहटौर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक सभासदों के हंगामे की भेंट चढ़ गई। कई सभासदों ने बैठक का बहिष्कार कर दिया। इसके चलते कोई प्रस्ताव पास नहीं हो सका। सहमति बनती न देख चेयरपर्सन अनस इकरार ने बैठक को स्थगित करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास करने के लिए नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक बुलाई गई थी। ईओ ने बैठक में प्रस्ताव रखे। सभासदों ने गृहकर, तह बाजारी कर लगाने पर आपत्ति जताते हुए हंगामा किया। सभासदों ने कहा कि नगर की जनता पर अनावश्यक कर नहीं थोपने दिए जाएंगे। सभासदों ने बोर्ड की कार्यवाही आगे नहीं बढ़ने दी। सभासदों ने चेयरपर्सन पर अनदेखी के भी आरोप लगाए। वहीं, आरोप लगाए कि नगर पालिका की ओर से बनाई जा रहीं सीसी सड़कों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें