05ड्ड गाँव माननगर शाहपुर जमाल पर खनन के डम्फर चलने से मार्ग कीचड़ व तालाब में तब्दील।
- फोटो : DHAMPUR
तीन गांवों के मुख्य मार्ग कीचड़ में तब्दील
अफजलगढ़। गांव माननगर, शाहपुर, जमालपुर मार्ग पर मिट्टी से भरे वाहनों के दिन रात दौड़ने से बदहाल हो गया है। इन मार्गों से क्षेत्र के मिट्टी माफिया, पीएनसी के अधिकारियों की आड़ में डंपरों और अन्य वाहनों से मिट्टी का खनन कर रहे है। विरोध करने पर ग्रामीणों को देख लेने की धमकी दे रहे है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारियों की ओर से सुनवाई नहीं हो रही है।
ग्रामीण परवेंद्र कुमार, जीवन सिंह, कुलमणि, शिवकुमार, रावेंद्र सिंह, चंद्रपाल सिंह, महिपाल, अनिल कुमार, नंदराम सिंह का कहना है कि पीएनसी की ओर से हाईवे के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसमें पीएनसी सड़क निर्माण कंपनी की आड़ में खनन माफियाओं की ओर से मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है। गांव माननगर में खनन के डंपरो से माननगर शाहपुर जमाल मार्ग गढ्ढों व कीचड़ में तब्दील हो गया है।
खनन अधिकारी डाक्टर रंजना सिंह का कहना है कि पीएनसी के पास परमिशन है। यदि उनकी आड़ में अन्य कोई खनन करता है तो कार्रवाई होगी। वह मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई करेगी।