फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार गिरने से फुंक गई लारी

Sun, 13 Dec 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद में हाईटेंशन तार की चपेट में आने से लारी और उस पर रखे दो ट्रकों के नए चेसिस में आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

केएमटी लखनऊ ट्रांसपोर्ट से रुड़की जा रही लॉरी नजीबाबाद में पुकार टाकीज के निकट उच्च क्षमता की बिजली लाइन की चपेट में आ गई। लॉरी आरजे 45 जी-ए 0861 पर आठ टायरा दो नए ट्रकों के चेसिस रखे थे।
मथुरा निवासी लॉरी चालक नंदकिशोर जैसे ही नजीबाबाद से गुजर रहा था, तभी पुकार सिनेमा के निकट एक पुलिसकर्मी ने उसे आगे न बढ़ने की बात कहते हुए लॉरी को रोक लिया। लॉरी चालक ने बताया कि शनिवार को प्रात: साढ़े नौ बजे जैसे ही पुलिसकर्मी के निर्देश पर उसने लॉरी को खाली मैदान की ओर बढ़ाया, तभी लॉरी ऊपर से गुजर रही उच्च क्षमता की विद्युत लाइन की चपेट में आ गई।
विज्ञापन

तेज स्पार्किंग के साथ गिरी चिंगारियों से ट्रक के चेसिस में आग लग गई। आसपास के नागरिकों ने अग्निशमन दल को सूचना दी। अग्निशमन दल पहुंचने से पूर्व आग ने भीषण रूप ले लिया तथा तीनों वाहन भीषण आग की चपेट में आ गए। अग्निशमन दल ने काफी प्रयास के बाद भीषण रूप लेती आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर एसडीएम वीके श्रीवास्तव घटनास्थल पर पहुंचे तथा क्षेत्र के लोगों से घटना की जानकारी की।
विज्ञापन


बाल-बाल बचा चालक
नजीबाबाद। लॉरी चालक नंदकिशोर मौत के मुंह से बाल-बाल बचा। संयोग से उच्च क्षमता की लाइन टच होते ही तेज चिंगारी गिरने के बाद लाइन ट्रिप हो गई। जिससे वह बच गया।
ट्रक चालक ने एंट्री कराने के नाम पर एक सिपाही द्वारा जबरन ट्रक को रोककर साइड में खड़ा कराने से दुर्घटना होने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें