फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मई में चालू हो जाएगा जिले का सबसे लंबा ओवरब्रिज

विज्ञापन
कोतवाली देहात में बना ओवर ब्रिज संवाद
विज्ञापन
बिजनौर। सालों का इंतजार खत्म होने की घड़ी नजदीक आ पहुंची है। मई माह में ही कोतवाली देहात में बनाए गए जिले के सबसे लंबे ओवर ब्रिज को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल बिजली की लाइन शिफ्ट होने काम बाकी रह गया है। बिजनौर कोतवाली मार्ग अब पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे कहलाता है। इस सड़क का चौड़ीकरण करते हुए टू लेन हाईवे में तब्दील किया गया है। इस सड़क में सभी पुराने पुलों को तोड़कर नए पुल बनाए गए हैं। अब नए पुलों की चौड़ाई को भी दस मीटर रखा गया है। इसके साथ ही इस प्रोजेक्ट में कोतवाली देहात में ओवरब्रिज का निर्माण भी शामिल रहा। पिछले कई सालों से इस ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा था, 790 मीटर लंबे इस ब्रिज के निर्माण पर करीब 35 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद इस ओवर ब्रिज का निर्माण पूरा हो गया है। पहुंच मार्ग से भी ओवरब्रिज को जोड़ा जा चुका है। हालांकि एक तरफ पहुंच मार्ग पर तारकोल की परत डलना बाकी रह गया है। इसके साथ ही कोतवाली के बिजलीघर को आपूर्ति देने वाली 33 केवी की लाइन ओवरब्रिज के ऊपर से गुजर रही है, जिसे शिफ्ट करने की प्रक्रिया चल रही है। विभाग को शिफ्टिंग का बजट भी दिया जा चुका है। इस लाइन के शिफ्ट होने के बाद ही मई माह में ब्रिज को वाहनों को लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीओ एनएचएआई आशीष शर्मा का कहना है कि बिजली की लाइन शिफ्ट होने का इंतजार है। मई माह में ही ओवर ब्रिज को वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें