फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मालिनी के नाम से जानी जाएगी छोटी मादा हाथी

विज्ञापन
मालिनी के नाम से जानी जाएगी छोटी मादा हाथी वाली खबर का फोटोकालागढ़ की हाथीशाला में मादा हाथी
विज्ञापन
कालागढ़ (बिजनौर)। वेद मंत्रों के उच्चारण के बीच छह माह की मादा हाथी को वन मंत्री सुबोध उनियाल ने वन अधिकारियों की उपस्थिति में दूध पिलाकर मालिनी नाम दिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को उत्तराखंड राज्य के वनमंत्री सुबोध उनियाल कालागढ़ की हाथीशाला में पहुंचे। पंडित हरीश चंद्र ध्यानी ने वेद मंत्रों को उच्चारण किया। हाथीशाला वेद मंत्रों से गूंज उठी। इसी बीच पूजा पाठ के साथ वन मंत्री ने मादा हाथी को दूध पिलाकर मालिनी नाम दिया। कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डाॅ. साकेत बड़ोला ने बताया कि चार सितंबर को कालागढ़ टाइगर रिजर्व की मालिनी नदी में एक मादा हाथी का 20—25 दिन का शावक विभाग ने रेस्क्यू किया। वह दो पत्थरों के बीच जीवन मृत्यु से संघर्ष कर रही थी। उसे कालागढ़ की हाथीशाला में लाया गया। पार्क के चिकित्सक डा. दुष्यंत कुमार व अधिकारियों के सहयोग से उपचार कर उसे परिवार के बच्चे की तरह पाला गया। मालिनी नदी पर उसका नाम मालिनी रखा गया है। नामकरण के दौरान हाथी शाला में गजराज, सावन, लक्ष्मा आदि हाथियों के अलावा वन विभाग के प्रमुख वन संरक्षक रंजन कुमार मिश्रा, कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डा. साकेत बड़ोला, उप निदेशक राहुल मिश्रा, केटीआर के डीएफओ तरूण एस, पार्क वार्डन बिंदरपाल, वनक्षेत्राधिकारी एनके रूवाली, इन्द्र सिंह बिष्ट, जसपुर के पूर्व विधायक डा. शैलेन्द्र मोहन सिंघल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें