फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंसाफ वादकारी के द्वार तक पहुंचाएं ः न्यायमूर्ति

Mon, 14 Dec 2015 12:30 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। हाईकोर्ट लखनऊ बेंच के न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय ने इंसाफ के साथ न्याय वादकारी के द्वार तक पहुंचाने की न्यायिक अधिकारियों एवं अधिवक्ताओं को सलाह दी।
विज्ञापन


यह बात उन्होंने न्यायालय भवन के शिलांयास अवसर पर कही।
नजीबाबाद में हरिद्वार मार्ग के निकट न्यायालय भवन का शिलान्यास न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय ने विभिन्न धर्म पाठों के बीच किया।

जिला जज पीके श्रीवास्तव, इंफ्रास्ट्रक्चर कमेटी के न्यायिक अधिकारी विवेक संगल, सिविल जज जूनियर डिवीजन दिनेश कुमार की उपस्थिति में मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय ने वादकारी हित को सर्वोपरि रखने की सलाह दी।

एडीजे महेशानंद झा के संचालन में आयोजित समारोह में चेयरमैन मौअज्जम खां ने शिलान्यास स्थल पर सिविल, एडीजे तथा सीजेएम कोर्ट भवन निर्माण कराने की सलाह दी। उन्होंने भवन निर्माण क्षेत्र से राइन बिरादरी के रास्ते को भी बरकरार रखने की सिफारिश की।
विज्ञापन


शिलान्यास अवसर पर जिला जज डीके श्रीवास्तव, एडीजे इंफ्रा इस्ट्रक्चर विवेक संगल, स्पेशल जज नसीम अहमद, बार एसोसिएशन अध्यक्ष मो.आसिफ हुसैन, उप्र निर्माण निगम के एमडी एके गोयल ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें