फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कौड़िया और मोटाढाक के बदहाल मार्गों का डीएम के समक्ष उठा मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। सीमांत गांव मोटाढाक और देवेंद्र नगर कौड़िया के ग्रामीणों ने डीएम के निरीक्षण के दौरान जल जीवन मिशन योजना से बदहाल हुए संपर्क मार्गों को ठीक करने की मांग उठाई। ग्रामीणों ने मोटाढाक से चतरूवाला खस्ताहाल संपर्क मार्ग और चतुरुवाला में सिंचाई हेतु अधूरी पड़ी नलकूप योजना का मुद्दा उठाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी जसजीत कौर ने शनिवार को दोपहर बाद सीमांत ग्राम पंचायत मोटाढाक के देवेंद्र नगर कौड़िया और मोटाढाक क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्राम प्रधान सागर बडोला की उपस्थिति में डीएम ने जल जीवन मिशन और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ देवेंद्र नगर कौड़िया और मोटाढाक की हर घर जल योजना के कार्यों का निरीक्षण किया।
क्षेत्रवासियों महिमानंद बलूनी, गोकुल देव डबराल, अंकुश नेगी, सुमन जखमोला, सुमर सिंह ने हर घर जल योजना में संपर्क मार्गों को जेसीबी से तोड़ने, पाइप डालने के बाद औपचारिक मरम्मत करने से सड़कों की खस्ताहाल स्थिति से डीएम को अवगत कराते हुए मार्गों को दुरुस्त कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीण ने मोटाढाक से चतरूवाला तक पीडब्ल्यूडी का तीन किलोमीटर के बदहाल मार्ग का मुद्दा भी डीएम के सामने उठात हुए मार्ग बनवाने की मांग की।
ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र वासियों ने चतरुवाला में सिंचाई के लिए सिंचाई विभाग द्वारा नलकूप लगाने की योजना लंबे समय से पूरी न होने पर चिंता व्यक्त की। डीएम ने सिंचाई विभाग अधिकारियों से जानकारी की और ग्रामीणों को नलकूप बोरिंग का मामला प्रोसेज में होने की जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, बीडीओ दीपक तेवतिया, नायब तहसीलदार अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें