बिजनौर में शास्त्री चौक और जजी चौक के बीच अधूरा और टूटा डिवाइडर। संवाद
बिजनौर। बिजनौर शहर में चौराहों पर सुंदरीकरण तो कर दिया गया है मगर सड़क की बदहाली सुंदरता को बदरंग कर रही है। चक्कर रोड पर हर कदम पर गड्ढे हैं, जिनसे गुजरने वाले राहगीर संबंधित विभाग को कोस रहे हैं। जजी चौक से शास्त्री चौक तक टूटा-फूटा डिवाइडर भी हादसों का सबब बनने के लिए काफी है।
बिजनौर नगर पालिका की ओर से पिछले दिनों से चौराहों का सुंदरीकरण किया गया है। शास्त्री चौक, जजी चौक, किसान चौक आदि अन्य चौराहों को तोड़कर फिर से बनाया गया है। चौराहे को सुंदर हो गए मगर इन तक पहुंचने वाली सड़क बदहाल हैं। शास्त्री चौक पर पहुंच रही नगीना रोड में जगह-जगह गड्ढे हैं। इस चौक से लेकर वीकेआईटी तक सड़क पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। इसके बाद शास्त्री चौक से जजी चौक के बीच पुराना डिवाइडर है जो कि जगह-जगह से टूट चुका है। रात में आए दिन इस डिवाइड पर गाड़ियां चढ़ जाती हैं और हादसे होते हैं।
उधर जजी चौक से मिशन कंपाउंड होते हुए रोडवेज तक जाने वाली सड़क भी बदहाल है। यह सड़क डीएम आवास की चहारदीवारी से सटकर निकल रही है। फिर भी अफसरों की नजर इस सड़क के गड्ढों में नहीं पड़ती। शास्त्री चौक से सेंट मैरीज स्कूल की ओर जाने वाली नजीबाबाद रोड भी अब जलभराव से दरकने लगी है। सेंट मैरीज चौराहे से मंडावर रोड की तरफ जाने वाली चक्कर रोड पर जगह-जगह गड्ढे हैं। गड्ढे भी इतने गहरे कि उनमें ईंट भर दी गई हैं।
वर्जन:
नगीना रोड और चक्कर रोड की बरसात के बाद मरम्मत कराई जाएगी। सेंट मैरी के पास चक्कर रोड पानी भरने के कारण क्षतिग्रस्त हुई है। - हेमंत प्रताप सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि
बिजनौर में शास्त्री चौक और जजी चौक के बीच अधूरा और टूटा डिवाइडर। संवाद
बिजनौर में शास्त्री चौक और जजी चौक के बीच अधूरा और टूटा डिवाइडर। संवाद