फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाकी पर गिरी गाज: पीड़ित को भ्रमित करने के मामले में दरोगा निलंबित, विभागीय जांच भी शुरू, जानें पूरा मामला

Sat, 22 Apr 2023 06:50 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर

सार

बिजनौर में खाकी पर गाज गिरी है। बताया गया कि एक पीड़ित को भ्रमित करने के मामले में दरोगा निलंबित किया गया है। विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
दरोगा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनौर में किरतपुर थाने की भनेड़ा चौकी इंचार्ज पर गाज गिरी है। दरोगा को निलंबित करते हुए विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है। दरअसल, दरोगा पर एक पीड़ित को भ्रमित करने का आरोप है। मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। 

विज्ञापन


शनिवार को एसपी नीरज कुमार जादौन ने तत्काल प्रभाव से किरतपुर थाने में तैनात दरोगा अमित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। अमित कुमार फिलहाल किरतपुर थाने की भनेड़ा चौकी पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि गांव नंगला इस्लाम के पूर्व प्रधान बिशम्बर सिंह का ट्रॉला आठ अप्रैल को चोरी हो गया था। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई। बताया जा रहा है कि इस मामले में रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की गई और न ही ट्रॉला बरामद हो सका। अब पूर्व प्रधान ने मामले की शिकायत एसपी से की।

यह भी पढ़ें: Meerut: बवाना गैंग को भी सप्लाई हो रहे थे हथियार, मूसेवाला की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था नाम
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया हुई जांच में ट्रॉली चोरी होने का मामला संज्ञान में आने के बावजूद भी कोई कार्यवाई नहीं करने, उच्चाधिकारियों को कोई सूचना नहीं देने और वादी को भ्रमित करने की बात सामने आई। जिसके चलते कर्तव्यपालन में बरती गई लापरवाही और स्वेच्छाचारिता को लेकर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। दरोगा अमित कुमार के खिलाफ विभागीय कार्यवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Eid 2023: सख्ती के बावजूद मेरठ में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, मूकदर्शक बने रहे अधिकारी

सीओ सिटी को उप-निरीक्षक के खिलाफ सात दिन में जांच करके आख्या प्रेषित करने के लिए कहा गया है। दरोगा के निलंबन के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि जनता के हित में एसपी की कार्यशैली बनी हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें