फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पुलिस चौकी से लौट रहे घायल को ट्रक ने मारी टक्कर, पैर कटे

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। मारपीट में घायल होने के बाद पुलिस चौकी पर तहरीर देने के लिए पहुंचे युवक को लौटते हुए ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक के दोनों पैर कट गए। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम गांव फीना निवासी बृजेश कुमार की पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों से मारपीट हो गई। बृजेश रात करीब 10 बजे थाना शिवाला कलां की बेलवाला पुलिस चौकी पर तहरीर देने पहुंचा। जहां से लौटते हुए पुलिस चौकी से कुछ दूर ही ट्रक ने बृजेश को टक्कर मार दी। हादसे में बृजेश के दोनों पैर ही कट गए। एक घंटे बाद राहगीरों ने उसके फोन से परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिजन व पुलिस को एक टांग कुछ दूर पड़ी मिली, लेकिन दूसरी टांग गायब थी। पुलिस ने घायल बृजेश को स्वास्थ्य केंद्र नूरपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो ट्रक से टक्कर मारना नजर आया। यह भी चर्चा है कि एक घंटे तक घायल सड़क पर ही पड़ा रहा, ऐसे में कट कर अलग हुए दूसरे पैर को कुत्ता भी उठा ले गया होगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता चला है कि ट्रक की टक्कर से हादसा हुआ है। ट्रक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें