फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में ग्रंथी की मौत, सेवादार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। गांव नवादा तुल्ला नहर के पास शुक्रवार रात सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक घुसने से गुरुद्वारा ग्रंथी चतर सिंह (35) की मौत हो गई जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। थाना कोतवाली शहर क्षेत्र के गांव फरीदपुर दर्गा निवासी चतर सिंह खासपुरा स्थित गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा में ग्रंथी थे। उनके साथ नगीना के मोहल्ला बिश्नोई सराय निवासी वीर सिंह (24) भी गुरुद्वारे में सेवादार हैं। ग्रामीणों के अनुसार दोनों शुक्रवार रात बाइक से बिजनौर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। नवादा तुल्ला नहर के पास एक ट्रक चालक सड़क किनारे ट्रक खड़ा कर पंक्चर टायर बदल रहा था तभी रात करीब दस बजे पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों द्वारा एंबुलेंस से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने चतर सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल वीर सिंह का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें