फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में संक्रमण दर घटकर 0.38 प्रतिशत पर पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में संक्रमण दर घटकर 0.38 प्रतिशत पर पहुंची
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना से राहत के संकेत हैं। जिले में कारोना संक्रमण ठीक होने वाले बढ़ कर 97.2 प्रतिशत हो गए हैं। वहीं संक्रमण दर अब घट कर 0.38 प्रतिशत पर आ गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि जिला कोरोना मुक्ति की ओर बढ़ रहा है। अब केवल 308 सक्रिय केस ही बचे हैं। जिला प्रशासन की ओर से सर्वे अभियान चलाया गया, उसका असर भी दिखने लगा है। निगरानी समिति द्वारा 33691 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे में बुखार, खांसी, जुकाम आदि जैसे लक्षण दिखने पर 389 मेडिकल किट्स दी गई।
लगातार निगरानी की जा रही है
डीएम रमाकांत पांडेय ने बताया कि कोरोना को लेकर लगातार निगरानी की जा रही है। हर समय सक्रिय इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एवं कंट्रोल सेंटर के माध्यम से कोरोना से संक्रमित रोगियों के चिकित्सीय सुविधा, उनकी देखभाल एवं निगरानी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 18 नए केस मिले
बुधवार को जिले में केवल 18 नए कोरोना के केस मिले। बुधवार को 4697 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें से 4679 की टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई। पॉजीटीविटी रेट 0.38 प्रतिशत रहा। एल-2 स्तर के आठ अस्पतालों में कुल उपलब्ध 298 बेड में 266 बेड खाली हैं। जिले में अब केवल 308 सक्रिय केस बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में पिछले दो दिन से कोई नई मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें