धामपुर (बिजनौर)। धामपुर शुगर मिल में 118 घंटे की जांच के बाद आयकर विभाग की टीम रविवार देर रात 3:30 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो गई।
मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने बताया कि मिल के अधिकारियों की ओर से जांच में पूरा सहयोग किया गया। अधिकारी पिछले पांच साल का फाइनेंस व अन्य विभागों का डाटा अपने सिस्टम में अपलोड़ कर ले गए हैं। जांच में क्या पाया। इसके बारे में कुछ बता पाना संभव नहीं है।
बता दें कि 29 अक्तूूबर बुधवार तड़के 6:00 से आयकर विभाग की टीम धामपुर शुगर मिल में जांच करने को पहुंची थी। टीम ने दिन-रात धामपुर शुगर मिल में अपने स्तर से जांच की। टीम ने मिल के सभी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के फोनों को अपने कब्जे में लेकर बंद कर दिया था। कोतवाल मृदुल कुमार ने बताया कि टीम दिल्ली दिल्ली लौट गई है।
छह नवंबर से शुरू होगा पेराई सत्र : चीनी मिल के उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने बताया कि मिल का गन्ना पेराई सत्र छह नवंबर को 10 बजे से पूजन के साथ चालू होगा। सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गई।
टीम के जाने के बाद अधिकारियों ने सोमवार को इंडेंट की पूजा की। 51 हजार क्विंटल का इंडेंट जारी करने को संबंधित गन्ना समितियों को जारी कर दिया गया है। छह नवंबर को मिल गेट पर तौल होगी।