फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पति कर रहा था दूसरी शादी, पहली पत्नी ने रुकवाई

Sun, 07 Sep 2025 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। नगर के एक मंडप में उस वक्त हंगामा हो गया। जब निकाह के दौरान दूल्हे की पत्नी मंडप में पहुंच गई। पति को दूसरी शादी करता देख महिला ने खूब हंगामा किया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।
विज्ञापन

शुक्रवार को मोहल्ला शेखान स्थित एक मंडप में नगर निवासी एक व्यक्ति की बेटी की शादी थी। मंडप में धामपुर क्षेत्र के ग्राम बगदाद अंसार निवासी इश्तखार की बरात आई थी। निकाह की रस्म पूरी हो चुकी थी। इसी बीच अचानक दूल्हे की पहली पत्नी शबनम अपने परिजनों के साथ पहुंची। शबनम ने हंगामा खड़ा कर दिया। शबनम का कहना है कि उसकी शादी लगभग चार वर्ष पहले इश्तखार से हुई है। दूल्हे इश्तखार का कहना है कि शबनम शादी के कुछ महीने बाद ही उसे छोड़कर चली गई। तभी से परिवार परेशान हो रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बिचौलिए सहित दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने कासिम पुत्र बशीर अहमद, इफ्तिखार पुत्र कासिम निवासी ग्राम बगदाद अंसार थाना धामपुर, मंगलू पुत्र रेनू ग्राम कोपा नंगला थाना शेरकोट, शहजाद पुत्र रफीक निवासी ग्राम नयागांव थाना धामपुर का शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें