बिजनौर में जिलेभर में गणेश महोत्सव का शुभारंभ धूमधाम के साथ हुआ। इस अवसर पर जिले में कई स्थानों पर भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना की गई।
सराफा बाजार में गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने भगवान गणेश की मूर्ति की स्थापना धूमधाम से की। मूर्ति स्थापना महाराष्ट्र से आए कारीगरों द्वारा कराई गई। इस अवसर पर पंडित चंद्रमोहन शास्त्री ने पूजा व आरती संपन्न कराई। इस अवसर पर अतुल अग्रवाल, अखिल, अरविंद, सुमित सिंघल, विपिन वर्मा, जंग बहादुर, विनित वर्मा व सचिन रस्तोगी आदि मौजूद रहे।
किरतपुर। भगवान गणेश के अनुयायियों द्वारा गणेश चतुर्थी पर अग्रवाल धर्मशाला में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में गणपति बप्पा मोरया के नारे एवं आरती के पश्चात प्रतिमा पर लड्डू का भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। प्रतिमा स्थल पर गणेश चतुर्दशी तक सुबह शाम पूजा व आरती की जाएगी। इस अवसर पर पंडित सूर्यदीप शर्मा, संजय जैन, चंद्रप्रकाश, अमित वर्मा, अनिल रस्तोगी, सुरेंद्र गुप्ता और राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
वहीं नजीबाबाद में गणपति जयकारों के साथ श्री सिद्धि विनायक मंदिर में श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई। प्रतिमा स्थापना के साथ दस दिन चलने वाले श्री गणेश चौथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्री सिद्धि विनायक मंदिर दरबाराशाह में मुख्य अतिथि एसडीएम राशिद अली खां, सीओ रामानंद कुशवाहा एवं एसएसआई नीरज मलिक की उपस्थिति में पूजा अर्चना के साथ श्री गणेश चौथ महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पंडित जितेंद्र डबराल, पंडित संजय डबराल ने मुख्य यजमान डॉ.राजीव अरोड़ा, शालिनी आदि रहीं।
अरोड़ा की उपस्थिति में पूजा अर्चना संपन्न कराई। विधि विधान के साथ गणपति मूर्ति नववस्त्र धारण कराए।
श्री गणेश चौथ महोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेशचंद्र वर्मा ने बताया दस दिन तक चलने वाले महोत्सव के दौरान गणपति मंदिर में प्रात: 8 बजे और सायं 7 बजे आरती होगी। 15 सितंबर को भव्य गणपति शोभायात्रा के साथ महोत्सव का समापन होगा। इस दौरान सायं 5 बजे रेलवे स्टेशन पर माखन मटकी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर एसके जौहर, चौ.कुलवीर सिंह, अवनीश अग्रवाल टांडे वाले, राजन टंडन गोल्डी, राजीव अरोड़ा, रविंद्र चौहान, राजीव अग्रवाल, विनय कौशिक, संदीप तायल, राकेश गोयल, अरुण पाटिल, मनोज मंगल, निशिथ ऐरन, रामतीर्थ अरोड़ा, डॉ.शालिनी अरोड़ा, चौ.शैलेंद्र सिंह, शक्ति सिंह आदि उपस्थित रहे।
धामपुर में गणेश चतुर्थी पर भक्तों ने सोमवार को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। भक्तों ने भगवान गणेश की प्रतिमा को राधा-कृष्ण मंदिर में विधि विधान के साथ स्थापित किया।