फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 अक्तूबर से शुरू होगा संचालन

Tue, 06 Sep 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
सुकरो पुल निर्माण की जानकारी करते रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नजीबाबाद में कोटद्वार-नजीबाबाद के बीच रेलों का संचालन 15 अक्तूबर से पुन: सुचारु कर दिया जाएगा। रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता ने सुकरो नदी पुल क्षेत्र का निरीक्षण किया। अभियंता ने कहा कि पुल क्षेत्र मेें यदि  जिला प्रशासन खनन रोकने में सफल नहीं होता तो सुरक्षा की दृष्टि से रेलों का संचालन रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन

रेलवे के प्रमुख मुख्य अभियंता आरके अग्रवाल ने  मंडलीय तकनीकी रेल अधिकारियों के साथ कोटद्वार ब्रांच लाइन पर क्षतिग्रस्त सुकरो रेल पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने पुल के ध्वस्त पिलर निर्माण प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी की। प्रमुख मुख्य अभियंता ने सुकरो पुल क्षेत्र में दोनों ओर सुरक्षा दीवार तथा पिलर निर्माण की गुणवत्ता पर ध्यान देने के  निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुकरो नदी पर बने पुल को अवैध  खनन से नुकसान पहुंचा है। बताया कि पुल के दोनों ओर एक किलोमीटर तक रेत-बजरी खनन रोकने के लिए रेलवे ने जिला प्रशासन को पत्र लिखा है। खनन होने पर डीएम को सूचना दी जाएगी। 
यदि तब भी खनन नहीं रुकता है तो रेलवे कोटद्वार ब्रांच लाइन पर रेलों का संचालन जनहित रोकने को विवश होगा। प्रमुख मुख्य अभियंता ने प्रवर मंडल  अभियंता समन्वय आरपी सिंह, प्रवर मंडल अभियंता प्रशासन पारितोष गौतम, एडीईएन सीताराम, एईएन निरीक्षण श्यामचंद के साथ सुकरो पुल निरीक्षण के बाद कोटद्वार रेलवे स्टेशन का  निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें