फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे की जद में आए मकान-दुकानों पर जल्द लगेंगे निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे की जद में आए मकानों और दुकानों पर जल्द लगेंगे निशान
विज्ञापन

बिजनौर। नेशनल हाईवे की जद में आ रहे मकान और दुकानों को हटाने के लिए जद निशान लगाए जाएंगे। सड़क की जमीन की पैमाइश के लिए एनएचएआई प्रशासन से संपर्क कर रहा है। दरअसल कोतवाली देहात में कई निर्माण अतिक्रमण की श्रेणी में शामिल हैं। यहां पर ओवरब्रिज बनाने के साथ साथ दोनों ओर सर्विस रोड बनाने के लिए भी जमीन की जरुरत पड़ेगी।
दिसंबर माह में कोतवाली देहात में 200 मीटर लंबे ओवरब्रिज को बनाने का काम चालू हो जाएगा। ओवरब्रिज बनाने से पहले दोनों ओर सर्विस रोड भी बनाई जानी है। जिससे निर्माण के वक्त ट्रैफिक चलता रहे। वहीं ओवर ब्रिज के बाद भी सर्विस रोड बनी रहेगी। इस ओवर ब्रिज की चौड़ाई 14 मीटर रहनी है। कोतवाली देहात में मौके पर मौजूदा सड़क फिलहाल दस से बारह मीटर चौड़ी है। ओवरब्रिज पक्की सड़क की चौड़ाई से बाहर निकलेगा।
विज्ञापन

टूटेंगी तमाम दुकानें
बताया जा रहा है कि कुछ दुकानों के अंदर तक सड़क की जमीन पहुंच रही है। जिनका अनुमान कच्चे तौर पर हाईवे प्राधिकरण लगा चुका है। हालांकि अभी फिर से राजस्व विभाग सड़क की पैमाईश करेगा। इसके बाद कितनी और जमीन चाहिए, यह भी तय किया जाएगा। इसी महीने निशान लगाकर अतिक्रमण हटाया जा सकता है। एक अनुमान के तौर पर कोतवाली देहात में मौजूदा पक्की सड़क के किनारे से पंद्रह मीटर तक एक साइड में जमीन खाली कराई जाएगी।
190 करोड़ रुपये की आएगी लागत
पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे का हिस्सा बनी बिजनौर कोतवाली देहात रोड पर 190 करोड़ रुपये की लागत आएगी। जिससे तीन किलोमीटर लंबा बाईपास, ओवरब्रिज निर्माण, 46 पुलों का निर्माण और 21 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण होना है। पक्की सड़क दस मीटर चौड़ी बनेगी।
विज्ञापन

सड़क की सेंट्रल लाइन हमें मालूम है, जिस आधार पर समतलीकरण किया जाने लगा है। हालांकि अभी पूरे प्रोजेक्ट के डिजाइन पर नेशनल हाईवे का अप्रूवल होना है। दिसंबर में ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा। जल्द ही निशान लगातार अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रशासन से कहा जाएगा।
- सतेंद्र कुमार पांडेय, प्रोजेक्ट इंजीनियर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें