बिजनौर। बिजनौर शहर के कुंदन अस्पताल के स्वामी डॉ. द्विपेंद्र का एक हिस्ट्रीशीटर पीछा छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। अब फिर से हिस्ट्रीशीटर अस्पताल में पहुंचा और पांच लाख की रंगदारी मांगी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उक्त चिकित्सक ने उक्त हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ तीसरी बार केस दर्ज कराया है। शहर कोतवाली में डॉ. द्विपेंद्र की ओर से गांव मिलक गंगौड़ा के रहने वाले उमेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
आरोपी के खिलाफ पहले से हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं जोकि हल्दौर थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। बता दें कि 2022 में भी अस्पताल में घुसकर पांच लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में हिस्ट्रीशीटर जेल गया था।