फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे की कार नहर में गिरी, चालक की मौत

Sat, 29 Apr 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के नजीबाबाद में दूल्हे की कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई,। शुक्रवार दोपहर नगीना थाना क्षेत्र के गांव धर्मशा नंगली से बरात गांव अजुपुरा रानी आई थी। चढ़त के बाद दूल्हा किसी काम से जा रहा था।
विज्ञापन


अजुपुरा रानी के नजदीक कार पुलिया तोड़ती हुई नहर में गिर गई। इसमें धर्मशा नंगली निवासी दूल्हा अंकित, कार चालक देवेंद्र सिंह और उसका साथी पटपड़ा (नगीना) निवासी वीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

आसपास के लोगों ने तीनों को उपचार के लिए नजीबाबाद के पूजा हास्पिटल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने चालक देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूल्हे और उसके साथी को प्राथमिक उपचार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे की कार दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर से शादी की खुशियों में खलल पड़ गया। सूचना मिलने पर पहुंची नगीना देहात पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें