बिजनौर के किरतपुर में बस की खिड़की से बाहर झांकते समय सिर से डीसीएम टकरा जाने से एक छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर परिजनों को सौंप दिया।
ग्राम शकरपुरी निवासी शाकिर का 22 वर्षीय पुत्र शानू कृष्णा कॉलेज बिजनौर में बीएससी का छात्र था। शुक्रवार की दोपहर वह बीएससी की परीक्षा देकर प्राइवेट बस से बिजनौर से घर जा रहा था।
बिजनौर रोड स्थित नाथ पेट्रोल पंप के सामने शानू ने बस की खिड़की से जैसे ही अपना सिर बाहर निकाला तो नजीबाबाद की ओर से आ रही डीसीएम से उसका सिर टकरा गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। हादसे की सूचा मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार मौके पर दौड़ पड़े। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। हादसे के बाद चालक डीसीएम समेत फरार हो गया।