फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: नशे की खुमारी उतरते ही माफी मांगने दुल्हन के पास लौटा दूल्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
- ससुराल पहुंचे दूल्हे को देख पसीजा दुल्हन का दिल
विज्ञापन


- घर पर ही सजा मंडप, फेरों के बाद हंसी-खुशी हुई दोनों की विदाई

- एक दिन पहले नशे में धुत दूल्हे ने शादी के मंडप में किया था हंगामा

- फेरों से पहले ही अग्नि कुंड को लात मारकर हो गया था फरार

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा(बिजनौर)। नशे में धुत होकर शादी के मंडप में हंगामा खड़ा करने वाले दूल्हे को होश में आते ही दुल्हन की याद सता गई। वह शनिवार की रात को सुसराल पहुंच गया और माफी मांगी। दूल्हे को देख पसीजी दुल्हन ने भी इस पर रजामंदी जता दी। दोनों पक्षों की सहमति से घर पर ही मंडप सजाते हुए उनके फेरों की रस्म पूरी कराई गई।

थाना क्षेत्र के दो पड़ोसी गांव के युवक और युवती के प्रेम प्रसंग के बाद परिजनों की ओर से अनुमति देने के बाद शुक्रवार को शादी की रस्म पूरी होनी थी। दूल्हे के परिजन बराती संग दुल्हन को साथ लेने के लिए पहुंचे थे। चढ़त व जयमाला की रस्म पूरी होने के बाद फेरों की रस्म के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया था।
विज्ञापन

इस पर दूल्हा फेरों की वेदी के अग्नि कुंड में लात मारकर बिना दुल्हन को लिए लौट गया था। हालांकि शनिवार की सुबह दोनों पक्ष की ओर से गणमान्य लोगों की पंचायत हुई थी। मगर, उसके बाद भी सहमति न होने पर दूल्हा परिजनों सहित वापस चला गया था। शनिवार की देर रात्रि दूल्हे को अपनी गलती का अहसास हुआ तो परिजनों सहित दुल्हन के घर पहुंचा। अपनी होने वाली पत्नी से खूब मनुहार की। दूल्हे संग दूल्हे के पिता ने भविष्य को कोई भी अनहोनी न होने का भरोसा दिलाया। इसके बाद दुल्हन का दिल पसीज गया और फेरों की रस्म अदा कर खुशी खुशी अपने पति संग ससुराल चली गई।


पिता ने ली जिम्मेदारी
शादी से पहले हुई पंचायत में दूल्हे राजा ने खुद के लिए माफी की गुहार लगाई। उसके पिता ने भी पंचों के सामने होने वाली दुल्हन की पूरी जिम्मेदारी लेने की बात कही।
विज्ञापन



दोनों पक्ष के बीच में समझौता होने के बाद फेरों की रस्म संपन्न की गई। इसके बाद दुल्हन की विदाई हो गइ है। अब दोनों पक्ष के बीच में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है। - जीत सिंह, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें