स्योहारा (बिजनौर)। मुरादाबाद रोड स्थित महमूदपुर गांव में मिली अज्ञात युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि उसकी हत्या गला घोंटकर की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस की जांच नई दिशा में मुड़ गई है। हालांकि उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
शुरुआती जांच में पुलिस मृतका के शरीर पर चोट के निशान होने से इन्कार कर रही थी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती के गले पर दबाव के निशान मिले हैं। इससे युवती की मौत मौत गला दबाने से होने की पुष्टि हुई है। एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव के निर्देश पर गठित तीन टीमें युवती की शिनाख्त का प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने युवती के फोटो व विवरण वाले पोस्टर अब आसपास के शहरों से आगे बढ़ाकर मुरादाबाद, मेरठ, बरेली और अमरोहा तक भेज दिए हैं।