बिजनौर। शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट बताया कि उसकी बेटी की उम्र 17 साल है। आरोप है कि उसके दो सहपाठियों ने बहला फुसलाकर उसकी बेटी से घर में रखे 15 लाख के आभूषण चोरी कराए। इसके बाद एक सराफ की दुकान पर बेच दिया। साथ ही घर में रखे एक लाख रुपये भी ले जाने का आरोप है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ सीटी ने बताया कि दोनों आरोपियों ने अपने-अपने घर से आभूषण लाकर बेच दिए और रकम खर्च कर दी। उक्त रकम से एक मोबाइल फोन भी खरीदा गया। संवाद
जमीन के विवाद को लेकर मारपीट
बिजनौर। शहर कोतवाली में रेहड़वा के थानी सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि धर्मेंद्र, शौनाथ, सचिन, जयकुमार निवासी रेहड़वा, कूका उर्फ गुप्ता, टीटू, अजय, विकल निवासी झलरा, लवी निवासी बाहूपुरा ने उसके खेत में गन्ने की फसल जोत दी। विरोध करने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। जिसमें दो महिलाओं समेत पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद