फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर से लेकर लखनऊ तक मेडिकल में मौत की गूंज

Sun, 15 Jun 2025 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
सपा की ओर से एक्स पर पोस्ट की गई अमर उजाला में प्रका​शित खबर। स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल के डायलिसिस के दौरान सरफराज की मौत के मामले की गूंज लखनऊ तक रही। शनिवार की सुबह जिला प्रशासन से इस मामले में रिपोर्ट मांगी गई। वहीं एनएचएम डीजी की ओर से भी इसकी जानकारी जुटाई गई। डीएम ने सुबह के समय शासन के अधिकारियों को इस मामले से संबंधित मौखिक जानकारी दी। वहीं अब लिखित रिपोर्ट भेजने की तैयारी चल रही है। लखनऊ स्तर से भी इसमें कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन

सपा ने घटना की खबर को एक्स पर किया पोस्ट
डायलिसिस के दौरान युवक की मौत का मामला विपक्षियों के बीच भी छाया रहा। शनिवार को इस घटना से जुड़ी खबर को सपा ने अपने अधिकारिक एक्स हैंड से पोस्ट किया। साथ ही इस घटना में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की।

इस मामले का जब पता चला, तो दुख हुआ। क्या इंसान की जान डीजल से सस्ती है। मैंने डीएम से बात की है। वहीं लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री को भी इस मामले से अवगत कराया जाएगा। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

मोहित बेनीवाल, एमएलसी
मैंने इस मामले को लेकर डीएम से मुलाकात की। इसके बाद प्रमुख सचिव और कमिश्नर को भी डायलिसिस विभाग की बदहाली के बारे में बताया है। स्वास्थ्य विभाग में डॉक्टरों की लापरवाही के संबंध में पूर्व में भी कई बार अवगत कराया जा चुका है। एक युवक की मौत ने झकझोर कर रख दिया है। लापरवाही पर दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। कार्रवाई नहीं हुई तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा
दिगंबर सिंह, युवा प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू अ

मैं लखनऊ पहुंच गया हूं। मुख्यमंत्री से मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में वार्ता होगी। डायलिसिस के दौरान हुई युवक की मौत के बारे में भी बताएंगे, ताकि लापरवाही करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन

साकेंद्र चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें