फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गठबंधन की किलेबंदी बनी भाजपा के लिए चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला पंचायत चुनाव को लेकर बाहरी माहौल भले ही शांत नजर आ रहा हो, लेकिन राजनीति के गलियारों में माहौल खूब गरमाया हुआ है। जहां जिला पंचायत चुनाव में आठ सीटें पाने वाली भाजपा के प्रत्याशी को बहुमत के लिए 29 का आंकड़ा अपने पक्ष में करना बड़ी चुनौती साबित हो रहा है, वहीं गठबंधन अपनी किलेबंदी और मजबूत करने में जुटा है। सूत्रों की माने तो कई जिला पंचायत सदस्य अज्ञातवास पर हैं। इसका मकसद दूसरी पार्टी द्वारा की जाने वाली सेंधमारी रोकना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत चुनाव का परिणाम आया तो सपा की 20 और रालोद की चार सीट मिलाकर गठबंधन के पास 24 सीट आई। हालांकि यह आंकड़ा बहुमत से अभी पांच अंक दूर है, लेकिन भाकियू साथ आए जाए तो राह कुछ और आसान हो जाएगी। उधर, भाजपा आठ सीटों के साथ दो या चार नहीं, बल्कि पूरी 21 सीटें बहुमत से दूर है। हाल ही में गठबंधन और भाजपा दोनों ने ही प्रत्याशी घोषित कर शांत चल रहे चुनावी माहौल की गर्मी बढ़ा दी। गठबंधन से चरणजीत कौर और भाजपा से साकेंद्र प्रताप सिंह मैदान में आ चुके हैं। उधर, भाजपा में जिस तरह इस टिकट को लेकर कई दिन खींचतान और मंथन चला, उससे लगने लगा था कि चुनाव में रोमांच बढ़ेगा। हालांकि कुछ समय बाद ही मामला फिर शांत हो गया, लेकिन राजनीतिक सूत्रों की माने तो जिला पंचायत सदस्यों को अपने पाले में लाने के लिए सभी दल खूब भागदौड़ करने में लगे हुए हैं।
भाजपा की राह में कई बाधाएं
भाजपा प्रत्याशी साकेंद्र प्रताप सिंह भले ही निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष रहे चुके हैं, लेकिन इस बार राह आसान नहीं है। सूत्रों की माने तो गठबंधन ने कई अपने जिला पंचायत सदस्यों का संपर्क ही राजनीतिक लोगों से काट दिया है, ताकि सेंधमारी न हो पाए। वहीं असपा, बसपा के सदस्यों को मनाना भी आसान न होगा। उधर, गठबंधन ने असपा और कई निर्दलीय जिला पंचायत सदस्यों पर डोरे डालने शुरू भी कर दिए हैं।
विज्ञापन

पार्टी के आदेश का इंतजार: जितेंद्र सिंह
बसपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि हमारे पांच जिला पंचायत सदस्य हैं, अभी हम किसी के साथ नहीं है। पार्टी हाईकमान के आदेश के बाद ही हम निर्णय लेंगे कि चुनाव में क्या करना है।
हमारा गणित सबसे मजबूत: राशिद हुसैन
सपा जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन का कहना है कि हमारा गणित सबसे मजबूत है। हमारे पास पर्याप्त सदस्य हैं और बहुत के आंकड़े से भी ज्यादा संख्या हमारे पास है। रही बात सेंधमारी की तो हम वह नहीं होने देंगे, हमारे सभी जिपं सदस्य अडिग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें