फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में पांच वर्षीय बच्चे की मौत

Wed, 24 Aug 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर के नहटौर में गांव नरगदी में गुब्बारा में सिलेंडर से गैस भरने के दौरान हादसा हो गया। धमाके के साथ सिलेंडर फटने से अफरातफरी मच गई। इसकी चपेट में आकर एक पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में दो लोगों के हाथ कटकर काफी दूर जा गिरे। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को सायंकाल करीब 5.30 बजे गांव नरगदी में एक व्यक्ति बाइक से गुब्बारे बेचने आया था। उसकी बाइक पर गुब्बारों में गैस भरने के लिए सिलेंडर लगा हुआ था। वह गुब्बारों में गैस भर के बच्चों को दे रहा था।

अचानक इसी दौरान धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने की आवाज से आसपास दहशत पसर गई। घर के दरवाजे के पास सो रहा एक युवक भी इसकी चपेट में आ गया। बाइक व सिलेंडर के परखचे उड़ गए। फटे हुए सिलेंडर के टुकड़े करीब दो सौ मीटर दूर जाकर गिरे पड़े मिले। बाइक के आसपास खड़े दो लोगों के हाथ तक कटकर शरीर से अलग हो गए। गुब्बारे बेचने वाले का नाम कोतवाली क्षेत्र के गांव बनखला निवासी अशोक है। वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
विज्ञापन


सिलेंडर फटने के कारण पांच वर्षीय तनिष्क पुत्र ओमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में संगीता पत्नी जय सिंह, राजबाला पत्नी राजपाल, जय सिंह पुत्र छतरपाल, यश्वी पुत्री जितेंद्र. साजन पुत्र राजपाल और संजीव घायल हो गए। सड़क पर चारों तरफ खून ही खून देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। घायलों में साजन की हालत भी नाजुक है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें