बिजनौर। वीरा चैरिटेबिल सोसायटी, धर्मनगरी की शिक्षण संस्थानों के तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा समारोह का राजा ज्वाला प्रसाद के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुभारंभ हो गया।
शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा नेता और राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम ने गुब्बारे और कबूतर छोड़कर किया। इसमें बालिका वर्ग की प्राइमरी की संयुक्त 50 मीटर दौड़ में आदर्श विद्या निकेतन की अलफिजा प्रथम रही।
नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित समारोह में केपीएस और आरजेपी के एनसीसी कैडेट ने मार्च पास्ट किया। डीडीपीएस के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, आदर्श विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, शहबाजपुर के विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, वीरा इंटर कॉलेज, धर्मनगरी और गोमती इंटर कॉलेज, जानसठ मुजफ्फरनगर के विद्यार्थियों ने भांगड़ा प्रस्तुत किया।
बच्चों ने सामूहिक पीटी प्रस्तुत की। सोसायटी के सचिव कुंवर उदयन वीरा और सदर विधायक रूचि वीरा ने विद्यार्थियों से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की।
बालिका/बालक वर्ग की प्राइमरी की संयुक्त 50 मीटर दौड़ में आदर्श विद्या निकेतन की अलफिजा और अरमान, डीडीपीएस की फायजा आलम, 100 मीटर फर्राटा दौड़ में बिजनौर पब्लिक स्कूल की अक्षी, डीडीपीएस की स्पर्शी और बिजनौर पब्लिक स्कूल की साक्षी प्रथम रहीं।
जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में डीडीपीएस की हुदा, लुईसली पार्कर की सोनम, बिजनौर पब्लिक स्कूल की तनु, 200 मीटर में केपीएस की तृप्ति और शगुन, डीडीपीएस की हुदा, सीनियर वर्ग में डीडीपीएस की वंशिका, गोमती इंटर कॉलेज की अंशिका, बिजनौर पब्लिक स्कूल की सलोनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।
महाविद्यालय के बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में वर्धमान कॉलेज की ग्रेसी सिंह, आरबीडी की शीतल और कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग की रोशनी, 200 मीटर में वर्धमान कॉलेज की ग्रेसी सिंह, आरबीडी की शीतल और
शिखा प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही।
बालकों के प्राइमरी वर्ग में 100 मीटर दौड़ में बिजनौर पब्लिक स्कूल का हर्षित और रोचक, आदर्श विद्या निकेतन का अमन, जूनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़ में डीडीपीएस का आशु और वंश, आरजेपी के मोनू, महाविद्यालय बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट का मो. सलीम, सोहित सिंह और आकाश, शॉर्ट पुट में कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट का पुनीत, आशीष और दिव्यांक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
संचालन गयूर आसिफ ने किया। इस दौरान डीआईओएस डॉ. अरुण कुमार दुबे, एडीआईओएस मनोज आर्य, जिला क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव, प्रतियोगिता संयोजक आरजेपी के प्रधानाचार्य आरके त्यागी, आरबीडी की प्राचार्या रश्मि त्रिवेदी, कुंवर सत्यवीरा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट के प्राचार्य मनोज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
स्कूलों में रखी जाती है इंसानियत की बुनियाद
बिजनौर। सपा नेता और राज्यसभा सदस्य मुनव्वर सलीम ने नेहरू स्टेडियम में वीरा चैरिटेबिल सोसायटी द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के वार्षिक क्रीड़ा समारोह में शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सूत्र बताया। कहा इंसानियत की बुनियाद स्कूलों में रखी जाती है।
कार्यक्रम में मुनव्वर सलीम ने कैबिनेट मंत्री आजम खां को राम और खुद को भरत बताया। आजम खां के दूसरे कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वे उनकी खड़ाऊं लेकर कार्यक्रम में आए हैं। सदर विधायक रुचि वीरा ने जिले की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के बारे में बताया।
मौके पर सोसायटी के सचिव उदयन वीरा, सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, सपा नेता खुशनूद खां आदि रहे।