फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने के गेट पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
हल्दौर में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी को मांग पत्र सौंपते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
थाने के गेट पर किसानों ने दिया धरना
विज्ञापन

हल्दौर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने किसानों के गन्ने का बकाया भुगतान समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर थाने के मेन गेट के पास धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम थाना प्रभारी निरीक्षक को दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्त कर दिया।
विज्ञापन

भाकियू के कार्यकर्ता एकत्र होकर थाने के मेन गेट पर पहुंचे और किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठ गए। धरने में संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने कहा कि बिलाई चीनी पर किसानों के गन्ने का करीब 232 करोड़ रुपये बकाया है। गन्ना भुगतान न मिलने से किसानों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। संगठन किसी भी कीमत पर किसानों का शोषण कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह सोलंकी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम दस सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के महासचिव ठाकुर रामअवतार सिंह, नहटौर ब्लॉक अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी, हुकुम सिंह, धर्मवीर सिंह, धर्मेंद्र राणा, विशाल चौधरी, प्रमोद कुमार सहित कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें