जल्द भुगतान करने के आश्वासन पर धरना समाप्त
बिजनौर। भाकियू के मीडिया प्रभारी संदीप त्यागी ने बताया कि एसडीएम बृजेश कुमार व अन्य अधिकारी शाम को किसानों के बीच पहुंचे। उन्होंने युवा प्रदेश अध्यक्ष दिगंबर सिंह, जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह व अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में किसानों से वार्ता की। गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने व अन्य मांगों को एक महीने के अंदर पूरा कराने का आश्वासन दिया है। उनके आश्वासन पर शाम करीब साढ़े छह बजे धरना समाप्त कर दिया गया है।
तहसील पर धरना, आश्वासन के बाद स्थगित
चांदपुर। भाकियू कार्यकर्ताओं ने गन्ना भुगतान सहित किसान की समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर तहसील पर धरना दिया। शासन के आश्वासन पर किसानों ने धरना स्थगित कर दिया।
सोमवार को भाकियू कार्यकर्ता किसान समस्याओं को लेकर तहसील पहुंचकर धरना दिया। भाकियू ने मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय मांगपत्र एसडीएम को सौंपा। शासन के आश्वासन पर किसानों ने धरना स्थगित कर दिया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह, अशोक कुमार, रोहिताश सिंह, हुकुम सिंह, कुलदीप शर्मा, महीपाल सिंह, मुखिया रामफल सिंह, राकेश प्रधान, सोमपाल सिंह, हरी सिंह, लुधियान सिंह, अरुण कुमार, कल्याण सिंह आदि मौजूद रहे।