फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का बिजलीघर पर धरना

Sun, 13 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वाहेड़ी बिजलीघर पर तीन महीने से फुंका ट्रांसफार्मर बदलवाने व शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति के लिए राष्ट्रीय किसान मजदूर के संगठन प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री स्वामी ओमवेश ने किसानों के साथ बिजलीघर पर धरना दिया।
विज्ञापन


कहा कि बिजली के बगैर किसानों की फसलें दम तोड़ रही हैं। धरने पर पहुंचे एक्सईएन व एसडीओ ने बुधवार तक ट्रांसफार्मर ठीक कराने व शेड्यूल के मुताबिक बिजली आपूर्ति का आश्वासन दिया। तब जाकर धरना समाप्त हुआ।

बिजलीघर का तीन एमवीए का ट्रांसफार्मर तीन महीने से खराब था। किसान इस बारे में कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुके थे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। शनिवार को स्वामी ओमवेश ने किसानों के साथ बिजलीघर पर धरना दिया।
विज्ञापन


स्वामी ओमवेश ने कहा कि फसलों की सिंचाई के लिए किसान को बरसात के बाद बिजली का ही सहारा है, लेकिन बिजलीघर का ट्रांसफार्मर तीन महीने से फुंका पड़ा है। अध्यक्षता कर रहे जिला महासचिव कैलाश लांबा ने कहा कि संगठन किसानों के हित की लड़ाई लड़ने से कभी पीछे नहीं हटेगा।

अपरान्ह करीब तीन बजे एक्सईएन अजय गर्ग व एसडीओ शोभित कुमार बिजलीघर पर पहुंचे। धरनास्थल के बीच में ही बैठकर किसानों से वार्ता करते हुए फुंका हुआ ट्रांसफार्मर बुधवार तक ठीक कराने तथा शेड्यूल के मुताबिक दस घंटे बिना ट्रिपिंग के बिजली देने का आश्वासन दिया। संचालन कामेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष हरि सिंह चौहान, विनोद कुमार, आलोक कुमार किसान मौजूद रहे।

मौसम के मिजाज पर टिकी निगम की आस
बिजनौर। जिले में बिजली आपूर्ति में सुधार की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। शनिवार को भी दिन भर बिजली कटौती की गई। हैरत की बात ये है कि मांग और आपूर्ति में अंतर के बीच कटौती की बढ़ती रफ्तार को रोकने के लिए विद्युत निगम केवल मौसम के मिजाज पर ही निर्भर है।

शनिवार सुबह पांच बजे से सायं तक बिजली कटौती की गई। नगर में लोग पेयजल को भी तरस गए। जिले में अघोषित विद्युत कटौती के कारण जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। ट्रांसमिशन एक्सईएन अखिल महरोत्रा के अनुसार मांग और आपूर्ति में अंतर बढ़ने के कारण अघोषित कटौती जा रही है। फिलहाल बारिश होने तक बिजली संकट बरकरार रहने के आसार हैं।

बारिश के बाद ही आपूर्ति में सुधार हो सकता है। वहीं, बिजली संकट को लेकर जिले भर में हाहाकार मच रहा है। जिले में देहात क्षेत्रों में दो से तीन घंटे और शहरी क्षेत्रों में बारह घंटे ही बिजली मिल पा रही है।

उधर, शासन ने लेखपाल भर्ती प्रक्रिया के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के क्षेत्र में पड़ने वाले फीडरों पर सुबह दस बजे से सायं पांच बजे तक नॉन स्टॉप बिजली आपूर्ति के आदेश पावर कारपोरेशन को दिए हैं। ट्रांसमिशन एक्सईएन के अनुसार सुबह दस से सायं पांच बजे तक बिजली आपूर्ति के निर्देश मिले हैं। परीक्षा केंद्र वाले फीडरों पर नए आदेश के अनुसार नॉन स्टॉप बिजली दी जाएगी।

अंधाधुंध बिजली कटौती से हर कोई परेशान
अफजलगढ़। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिजली की कटौती व जर्जर लाइन बदलवाने की मांग को लेकर मौन जुलूस निकाला। एसएसआई को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। उधर दूसरी तरफ भाकपा ने दूूसरे दिन भी बिजलीघर पर प्रदर्शन जारी रहा।

आम आदमी पार्टी के निर्मल मिश्रा के नेतृत्व में एसएसआई को दिए ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र की बदहाल बिजली व्यवस्था से जनता का जीना मुहाल कर दिया है। उधर धरनारत भाकपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि नगर और ग्रामीण इलाकों की विद्युत व्यवस्था से हर कोई परेशान है। वहीं, बिजली कटौती के खिलाफ व्यापारियों का रात्रि 12 बजे एसडीओ के भरोसे पर धरना खत्म हुआ।

एसडीओ शुभम खड़ेत ने एक सप्ताह के भीतर डबल ग्रुप में 16 घंटे विद्युत आपूर्ति दिलाने का आश्वासन दिया। मौके पर शहजाद आलम, महमूद सैफी, चंद्रप्रकाश, धर्मवीर सिंह, प्रमोद कुमार, नितिन शर्मा आदि रहे।

एसडीएम दफ्तर पर युवा सेना का प्रदर्शन
धामपुर। युवा सेना ने नहटौर रेलवे फाटक के नीचे कंजर बस्ती के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन हटवाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया।युवा सेना के दर्जनों कार्यकर्ता एकत्रित होकर एसडीएम दफ्तर पहुंचे। कहा कि शुक्रवार रात बस्ती में एक युवक को एचटी लाइन ने चपेट में ले लिया था, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया।

इससे पहले भी एक युवक लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया था, लेकिन विद्युत निगम ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। चेताया कि यदि निगम ने शीघ्र ही लाइन हटाने की कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन करेंगे। मौके पर आरके आर्य, रवि प्रकाश, यशोवर्धन, नवनीत गिरी, कमल, रमाकांत शर्मा आदि मौजूद रहे।

एसडीएम ने एक्सईएन को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एक्सईएन ओमपाल सिंह का कहना है कि वह मामले की जांच कराएंगे।

नहीं मिल पाएगी लो वोल्टेज से निजात
बिजनौर। नगर में आरएडीआरपी योजना के अंतर्गत भले ही ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का काम शुरू हो गया हो, लेकिन जिले में लाइनों के निर्माण एवं ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। पिछले एक माह में ठेकेदार ने अभी तक एक लाइन भी निर्मित नहीं की है। खास बात ये है कि पिछले दस दिनों से लेबर का भी अता-पता नहीं है।

जिले में करीब साढ़े तीन हजार ट्रांसफार्मर ओवरलोडेड हैं। ऐसे में लोवोल्टेज एवं ट्रिपिंग की समस्या उपभोक्ताओं के लिए नासूर बनी हुई है। आरएडीआरपी योजना के अंतर्गत क्षेत्रों में ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि एवं लाइनों के निर्माण का काम चल रहा है। एक माह से एक प्राइवेट कंपनी कार्य कर रही है, लेकिन नगर में नई लाइनें बनाने का काम धीमी गति से चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें