फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने केंद्र सरकार का पुंतला फूंका

विज्ञापन
हीमपुर दीपा के गांव नाईपुरा में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते किसान। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
किसानों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। नाईपुरा गांव में आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी कर पुतला फूंका।
हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव नाईपुरा, सैदपुरा के गन्ना क्रय केंद्र पर रविवार को किसानों ने सरकार द्वारा संसद में पास हुए कृषि बिल के विरोध में केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर नारेबाजी की। किसानों का कहना है कि सरकार द्वारा जो कृषि कानून बनाया है, वह किसानों के हित में नहीं है। किसान हर हाल में ऐसे काले कानून को जो किसानों के हित में नहीं है वापस करा कर ही दम लेंगे। किसानों ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार उद्योगपतियों की शह पर काम कर रही है। सरकार ने किसानों को छलने का काम किया है। देश का किसान इसे बर्दाश्त नही करेगा।
विज्ञापन

विरोध प्रदर्शन में गुरचरण सिंह, बलकार सिंह, गुरबाज सिंह, सुखेंद्र सिंह, बलराज, प्रिंस मुख्तार सिंह, गुरतेज, प्रिंस, रहमत अली, महबूब, जपनाम, मतलूब, लवप्रीत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें