फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हमला करते ही गुलदार से भिड़ा किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नींदड़ू । बीती रात गुलदार ने अथाई शेख में खेत में पानी दे रहे बटाईदार किसान को हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। किसान ने गुलदार का डटकर मुकाबला किया। इसी दौरान मौके पर पहुंचे किसानों के ट्रैक्टर की आवाज और लाइट से गुलदार किसान को छोड़कर भाग गया। वन विभाग की टीम ने घायल को पीएचसी धामपुर ले जाकर इलाज कराया।
विज्ञापन

अथाई शेख के ग्राम प्रधान दिलशाद अहमद ने बताया कि अकबर गांव के किसान बिलाल का बटाईदार है। मंगलवार रात करीब 10:30 बजे अकबर गन्ने की फसल में पानी देने के लिए खेत पर गया था। वह खेत की मेड़ पर बैठा ही था कि गुलदार ने अकबर (48) के ऊपर छलांग लगाकर हमला कर दिया। अकबर ने गुलदार का डटकर मुकाबला किया तथा उसे अपनी बाहों में जकड़ लिया। गुलदार अकबर के सीने पर बार-बार पंजे मारकर जख्मी करता रहा, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी और मजबूती से गुलदार को पकड़े रहकर भिड़ता रहा।
इसी दौरान शादी समारोह से बाइक से लौटे बिलाल और शोएब खेत पर पहुंचे। अकबर ने चिल्लाते हुए गुलदार के हमले की बात बताते हुए वहां से चले जाने को कहा। इसके बाद बिलाल और शोएब गांव पहुंचे तथा ग्रामीणों को अपने साथ ट्रैक्टर पर बैठाकर खेत पर ले गए। ट्रैक्टर की आवाज सुनकर और लाइट देखकर गुलदार जंगल में भाग गया। गुलदार के हमले से किसान के सीने और पेट पर पंजों की खरोचें आईं। किसानों के मुताबिक पिछले 20 दिनों से गुलदार खेतों में दिखाई पड़ रहा है। उन्होंने वन विभाग से पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
विज्ञापन

सूचना पर वन विभाग के डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह गांव पहुंचे तथा जानकारी ली। वह जख्मी अकबर को साथ लेकर धामपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे तथा उसका प्राथमिक उपचार कराया। उन्होंने ग्राम प्रधान की ओर से प्रार्थना पत्र दिए जाने के बाद गुलदार पकड़ने के लिए गांव में पिंजरा लगाने का आश्वासन दिया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें