फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साप्ताहिक बंदी के दिन खुला पूरा बाजार

विज्ञापन
बिजनौर में सिविल लाइन में उमड़ी भीड़। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी के दिन खुला पूरा बाजार
विज्ञापन

बिजनौर। लॉकडाउन व अनलॉक के बाद पहली बार जिला मुख्यालय पर बाजार बंदी के दिन पूरा खुला रहा। बाजार में लगा ही नहीं कि बंदी का दिन है। साप्ताहिक बंदी का दिन होने के बाद भी न तो व्यापारियों ने इसका ध्यान रखा और न ही बाजार में प्रशासन ने दुकान बंद कराने की कोशिश की।
लॉकडाउन खुलने के बाद अनलॉक में प्रदेश सरकार ने हर शनिवार व रविवार को लॉकडाउन रखा था। इसकी बाध्यता खत्म कर सरकार ने रविवार को साप्ताहिक बंदी का दिन घोषित कर दिया था। जिले में अलग अलग तहसीलों व क्षेत्र में साप्ताहिक बंदी का अलग अलग दिन होता है। सरकार ने इन सभी दिनों को खत्म करके केवल रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित कर दिया था। मंगलवार को सरकार ने रविवार की साप्ताहिक बंदी की अनिवार्यता समाप्त कर दी। बुधवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक बंदी का दिन रहता है। लेकिन बुधवार को बाजार में शायद ही कोई दुकान बंद रही। बाजार में दुकानें सामान्य दिनों की तरह खुलीं। सराफा बाजार, घंटाघर, चांदनी मार्केट, शंभा बाजार, सिविल लाइन व अन्य बाजार में दुकानें पूरी तरह खुली रहीं। दुकानें खुलीं तो बाजार में उपभोक्ताओं की भीड़ भी उमड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त प्रदीप कुमार का कहना है कि अभी रविवार पर साप्ताहिक बंदी खत्म किए जाने के बारे में लिखित शासनादेश नहीं आया है। शासनादेश आने के बाद हर शहर में साप्ताहिक बंदी कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें