फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गैरहाजिर मिले कर्मी और सांसद ने पकड़ा झूठ

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने शनिवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें कर्मचारी गैर हाजिर मिले। कर्मचारी को बचाने के लिए वहां मौजूद कर्मचारी झूठ बोलते रहे। मगर, बाद में उनका झूठ पकड़ा गया। इसकी शिकायत सांसद ने अधीक्षण अभियंता से भी की।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय अधिशासी अभियंता भी कार्यालय में नहीं थे। प्रधान लिपिक विशाल मित्तल उनकी अनुपस्थिति में काम देखता मिले। सांसद चंद्रशेखर ने कर्मचारियों का हाजिरी रजिस्टर मंगाया और सभी कर्मचारी को नाम लेकर बुलाया। नाम पुकारने के बाद भी कर्मचारी दिग्विजय सिंह मौके पर नहीं मिला। वहीं, एक कर्मचारी का दो दिन से कॉलम खाली था। कर्मचारी के गायब मिलने पर उसके लंच पर जाने की बात कही। मगर, दिग्विजय से बात होेने पर उसने मेरठ जाने की बात कही। इससे कर्मचारी का झूठ पकड़ गया। नाराज सांसद ने मेरठ पश्चिमांचल के एमडी को भी घटनाक्रम की जानकारी दी।
उधर, नगीना में कालाखेड़ी रेलवे फाटक पर अधूरे पड़े अंडरपास के कार्य को देखकर सांसद ने नाराजगी जताई। उन्होंने रेलवे के अधिकारी को फोन कर समस्या का समाधान नहीं होने पर रेल मंत्री के कार्यालय के बाहर धरना देने की चेतावनी दी। इसके अलावा आरएम से नगीना से ओखला के लिए बस चलवाने की बात कहीं। सीएचसी में बदहाल पड़े शौचालय पर नाराजगी जताई। डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण किया और गुरुद्वारे पहुंचे। दो दिन पूर्व हादसे में मरने वाले युवक उजैर के घर पहुंचकर सांसद ने शोक जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें