फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबादी क्षेत्र में आए हाथी को फायरिंग कर गश्ती दलों ने खदेड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
आबादी में आए हाथी को फायरिंग कर खदेड़ा
विज्ञापन

कालागढ़। कालागढ़ की नई कॉलोनी में कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकल कर आए एक हाथी के आक्रामक हो जाने पर गश्ती दल ने फायरिंग कर जंगल में खदेड़ दिया।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से निकलकर एक हाथी कालागढ़ की नई कॉलोनी में मुख्य चौराहे से होकर मनोरंजन केंद्र की ओर जा रहा था। जिससे अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हाथी के तेवर अचानक आक्रामक हो गए वह चिंघाड़ने लगा। मौके पर गश्ती दल भी पहुंच गया। एक आवास के सामने से आ रहे एक कार सवार ने हाथी को देखकर कार बचाने का प्रयास किया। हाथी ने कार की ओर दौड़ लगा दी। गश्ती दलों ने फायरिंग कर हाथी को मौके से खदेड़ दिया। हाथी मनोरंजन क्लब के सामने से होता हुआ सीमावर्ती खेतों की ओर चला गया। हाथी के इस तरह लगातार आबादी क्षेत्रों में आने को लेकर आम जनता में भय का माहौल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें