फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चाय पीने के लिए उतरा चालक और नशेड़ी ने दौड़ा दी बस

Sat, 06 Sep 2025 11:57 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
अफजलगढ़ में सड़क किनारे गड्ढे में खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
अफजलगढ़। दिल्ली रवाना होने के लिए कालागढ़ में खड़ी कौशांबी डिपो की बस में एक शराबी चढ़ गया। जिसने चाबी लगी देख बस को स्टार्ट किया और दौड़ा दी। जबकि बस के चालक और परिचालक बस स्टैंड के पास एक दुकान पर चाय की चुस्कियां लेेते रह गए। असुरक्षित तरीके से बस चला रहे नशेड़ी ने करीब छह लोगों को टक्कर मारते हुए घायल कर दिया।
विज्ञापन

कौशांबी डिपो की बस दिल्ली से चलकर 11:30 बजे कालागढ़ पहुंची। सभी सवारी बस से उतर चुकी थी, अब दिल्ली जाने वाले यात्रियों के बस में सवार होने का इंतजार था। बस चालक विलियम राय निवासी सिंभावली हापुड़ और परिचालक सुरेश निवासी मैनपुरी बस से उतरकर चाय पीने चले गए। चालक बस से चाबी निकालना भूल गया। तभी गांव जामुनवाला का मनोज बस में चढ़ा और नशे की हालत में बस दौड़ा दी। बस को जाता देख चालक और परिचालक बस का पीछा करते हुए दौड़ने लगे।
अनियंत्रित बस ने सेंट मेरीस चर्च के सामने एक ई रिक्शा को टक्कर मार दी। ई रिक्शा में सवार महिलाएं घायल हो गई। अगवानपुर के पास उक्त बस दूसरी रोडवेज बस से पीछे से जा टकराई। मौके पर पहुंची पुलिस ने भी बस को रुकवाने का प्रयास किया। पुलिस को देख आरोपी नशेड़ी युवक के होश उड़ गए और बस सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी।
विज्ञापन

पुलिस ने इस मामले में बस चालक विलियम राय और नशेड़ी मनोज को गिरफ्तार कर लिया। जिनका शांतिभंग में चालान किया गया। एसडीएम कोर्ट ने दोनों आरोपियों को सात सात दिन के लिए जेल भेज दिया है। दोनों पर कार्रवाई की पुष्टि सीओ आलोक सिंह ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें