फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले के खिलाड़ियों का रुहेलखंड विश्वविद्यालय खेलों में रहा दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के डिग्री कॉलेज के खिलाड़ियों का दबदबा
विज्ञापन

बिजनौर। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलीट प्रतियोगिता में जिले के डिग्री कॉलेज के खिलाड़ी छाए रहे। खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में पांच गोल्ड समेत 18 मेडल जीते हैं। पुरुषों की टीम चैंपियनशिप आरएसएमपीजी कालेज धामपुर को मिली है। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन अर्थात रुटा के अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को जनपद के लिए गौरव बताया।
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय एथलीट प्रतियोगिता बरेली में एक से तीन दिसंबर तक चली। विश्वविद्यालय के मीडिया सदस्य तपन कुमार वर्मा के अनुसार प्रतियोगिता में 113 डिग्री कॉलेजों के 348 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 64 पुरुष तथा 39 महिला टीम आई। विजयी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। तीन दिन चली एथलीट प्रतियोगिता में बिजनौर जिले के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता में जिले को 5 स्वर्ण पदक, 6 रजत पदक और 7 कांस्य पदक मिले हैं। इस प्रकार जिले को कुल 18 पदक प्राप्त हुए हैं। सबसे अधिक 8 मेडल आरएसएमपीजी कालेज धामपुर को मिले हैं।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता
सोहित कुमार वर्धमान कॉलेज बिजनौर 5000 मीटर दौड़, सत्यम शर्मा आरएसएमपीजी कॉलेज धामपुर ट्रिपल जंप, मुकुल राठी रमा इंस्टीट्यूट किरतपुर 400 मीटर बाधा दौड़, दीपाली चौधरी आरएसएमपीजी कॉलेज धामपुर ऊंची कूद, पंकज, हिमांशु यादव, आशित तोमर व सूरज सभी आरएसएम पीजी कॉलेज धामपुर रिले दौड़।
- रजत पदक विजेता
शीनू वर्धमान कॉलेज बिजनौर 800 मीटर दौड़, सत्यम शर्मा आरएसएमपीजी कॉलेज धामपुर लंबी कूद, सोहित कुमार वर्धमान कॉलेज बिजनौर हाफ मैराथन, हिमांशु यादव आरएसएमपीजी कॉलेज धामपुर 1500 मीटर दौड़, अंशित तोमर आरएसएमपीजी कॉलेज धामपुर स्टेपल चैस 3000 मीटर, पुष्पेंद्र कुमार वर्धमान कॉलेज बिजनौर 100 मीटर दौड़।
- कांस्य पदक विजेता
विशाल कुमार श्री हरिपाल कॉलेज बिजनौर 5000 मीटर दौड़, हिमांशु यादव आरएसएमपीजी कॉलेज धामपुर 800 मीटर दौड़, मो. आदिल जीएसएच कॉलेज बिजनौर डिस्कस थ्रो, प्रियांशु टी वर्धमान कॉलेज बिजनौर 400 मीटर बाधा दौड़, अकांत कुमार आर्य खजानो देवी कॉलेज बिजनौर लंबी कूद, पंकज आरएसएमपीजी कॉलेज धामपुर स्टेपल चैस 3000 मीटर, अली अहमद कृष्णा कॉलेज बिजनौर 400 मीटर दौड़।
विज्ञापन

- मुकुल राठी के उज्जवल भविष्य की कामना
किरतपुर। रामा इंस्टीट्यूट आफ हायर एजूकेशन बीएड के छात्र मुकुल राठी पुत्र मोहन सिंह राठी ने एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बाधा दौड़ में गोल्ड मेडल जीतने पर निदेशक रोहित चौधरी, प्राचार्य डॉ. डबलेश कुमार, उप प्राचार्य डॉ. रवीश कुमार, कामेंद्र सिंह, यशपाल सिंह चितवन शर्मा ने बधाई दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें