उत्तर प्रदेश के बिजनौर में अफजलगढ़ में रविवार को तालाब के किनारे शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर पहुंच गई और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार गांव के समीप स्थित तालाब में शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार रविवार को दोपहर को थाना क्षेत्र के गांव हिदायतपुर चौहड़वाला के समीप स्थित तालाब में शव पड़ा मिला।
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: हिंडन व कृष्णा नदी पुल की तकनीकी जांच शुरू, बड़ौत-मेरठ मार्ग रूट किया डायवर्ट
राहगीरों की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद पुलिस बल सहित कोतवाल मनोज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे ओर शव को तालाब से निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया।
काफी प्रयासों के बाद भी शव की शिनाख्त न होने पर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर अस्पताल भेज दिया।
कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की उम्र 38 वर्ष के आसपास है। मृतक के शरीर पर टीशर्ट व लोअर पहना हुआ है। शव करीब 10 दिन पुराना लग रहा है। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।