फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: विद्युत खंभे से टकराया कांवड़ियों का डीजे, मची भगदड़

Tue, 22 Jul 2025 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक (बिजनौर)। सोमवार की सुबह कावंड़ियों से भरी डीसीएम में लगा डीजे सड़क किनारे ट्रांसफार्मर रखे विद्युत खंभे से टकरा गया। दोनों खंभे ट्रांसफार्मर समेत टूटकर गिर गए। ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से अफरातफरी मच गई। डीसीएम में सवार कांवड़ियों में भगदड़ मच गई। गनीमत रही कि कोई कांवड़िया या अन्य राहगीर करंट की चपेट में नहीं आया।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब दस बजे हुआ। कांवड़िये डीसीएम से हरिद्वार जल लेने जा रहे थे। डीसीएम में लदा डीजे चंदक बिजलीघर के सामने ट्रांसफार्मर रखे विद्युत खंभे से टकरा गया। खंभों पर रखा कस्बे को सप्लाई देने वाला विद्युत ट्रांसफार्मर भी सड़क किनारे गिर गया। उस समय बिजली आपूर्ति चल रही थी जिससे जबरदस्त फाल्ट हुआ। गनीमत रही कि कोई करंट की चपेट में नहीं आया। सूचना पर चंदक चौकी इंचार्ज और बिजली कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सड़क से तार हटवाया। विद्युत लाइन के तार प्लास्टिक कोटेड थे। इस कारण भी बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। टूटे खंभों और विद्युत तारों को हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें