फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़बड़ी करने वाले होंगे सलाखों के पीछे

Sun, 13 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिला  प्रशासन ने रविवार को होने वाली लेखपाल परीक्षा को शांति पूर्वक ढंग से कराने की पूरी तैयारी की। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस तैनात की। डीएम ने कहा परीक्षा में गड़बड़ी करने वाले सलाखों के पीछे होंगे। लेखपाल परीक्षा में जिले में 45 हजार  छात्र परीक्षा में भाग लेंगे। दो पारी में परीक्षा होगी।  
विज्ञापन


लेखपाल परीक्षा के  लिए  32 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिला मुख्यालय में 12, चांदपुर में चार, नजीबाबाद में पांच धामपुर में सात और नगीना में चार परीक्षा केंद्र बनाए हैं। बिजनौर में शनिवार को सभी 12 परीक्षा केंद्रों पर डीआईओएस अरुण कुमार दूबे ने परीक्षा की व्यवस्था का जायजा लिया और व्यवस्थापकों  को परीक्षा शांति से कराने के निर्देश दिए।

एसपी (सिटी) कल्पना सक्सेना के मुताबिक परीक्षा दो पारी में (सुबह साढ़े दस बजे से दोपहर 12 बजे और शाम तीन से साढे़ चार बजे तक) होगी। पहली पारी में भाग लेने वाला छात्र दूसरी पारी में हिस्सा नहीं लेगा। एक  परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहेगा।
विज्ञापन


परीक्षा देने वालों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए रेलवे स्टेशन से परीक्षार्थियों को लाने के लिए वाहनों का बंदोबस्त किया। इसके अलावा चौराहों पर भी पुलिस तैनात रहेगी।

डीएम ने कहा प्रशासन परीक्षा को लेकर दृढ़ संकल्प है। परीक्षा में नकल करने और परीक्षा में अव्यवस्था पैदा करने वालों को जेेल भेजा जाएगा। प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिलाया, ताकि परीक्षा स्वतंत्र, निष्पक्ष और निर्बाध रूप से कराई जा सके।

सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए है कि केंद्र व्यवस्थापकों से इस आशय का प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया जाए कि परीक्षा स्थल पर नियुक्त कर्मचारी का कोई नजदीकी रिश्तेदार वहां परीक्षा तो नहीं दे रहा है। किसी दलाल या अवांछनीय तत्वों के बहकावे में न आए।

उन्होंने जनसामान्य से कहा यदि परीक्षा में व्यवधान अथवा किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पैदा करने वाले व्यक्ति या गिरोह की कोई सूचना हो तो वह गोपनीय रूप से डीएम, एडीएम प्रशासन को मोबाइल पर दे सकते हैं।

चांदपुर में चार केंद्र बनाए
चांदपुर। उपजिलाधिकारी राकेश कुमार यादव ने बताया नगर में लेखपाल परीक्षा के लिए बनाए चार परीक्षा केंद्रों में फादरसन पब्लिक स्कूल में 600, हिंदू इंटर कॉलेज में 504, गुलाब सिंह हिंदू स्नाकोत्तर महाविद्यालय में 504 और एमएम इंटर कॉलेज में 600 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

बाहर से आने वालों के ठहरने के लिए रहमानिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, शकुंतला कन्या इंटर कॉलेज और रेलवे स्टेशन रोड स्थित बंसती देवी धर्मशाला में व्यवस्था की। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तलाशने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पालिका में व्यवस्था की है।

पीने के पानी के लिए रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर दो-दो पानी के टैंकरों खड़े होंगे। वहीं, जिला मुख्यालय पर 24 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बाकी 21 हजार पूरे जिले में  परीक्षा देंगे। सबसे ज्यादा भीड़ रविवार को जिला मुख्यालय पर ही नजर आएगी।
लेखपाल परीक्षा में बैठेंगे आठ हजार, 68 परीक्षार्थी
नजीबाबाद।  लेखपाल परीक्षा में नजीबाबाद के पांच केंद्रों पर आठ हजार से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। जोनल मजिस्ट्रेट एसडीएम के निर्देशन में कक्ष निरीक्षकों को 13 सितंबर को आज (रविवार ) होने वाली लेखपाल परीक्षा के संबंध में निर्देश के साथ प्रशिक्षण दिया।

लेखपाल परीक्षा के लिए नजीबाबाद में पांच केंद्र बने हैं। दो पारियों में  होने वाली परीक्षा में आठ हजार 68 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। पहली पारी में साहू जैन कॉलेज केंद्र में 708, कासमियां इंटर कॉलेज केंद्र में 1008, एमडीकेवी केंद्र में 506, आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज केंद्र में 504 और एमडीएस इंटर कॉलेज केंद्र में1008 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज में विभिन्न केंद्रों के कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के संबंध में प्रशिक्षण दिया। परीक्षा निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण कराने के लिए जीएन भट्ट, अरुण कुमार उपाध्याय सेक्टर मजिस्ट्रेट और मिथलेश कुमार, एके गर्ग, रजनीश कुमार, ब्रजेश कुमार, अश्वनी कुमार को पर्यवेक्षक नियुक्त किया।

उधर, धामपुर मेंे लेखपाल परीक्षा के मद्देनजर एसडीएम सतेंद्र कुमार ने शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों में तैनात रहने वाले शिक्षक और शिक्षिकाओं की मीटिंग ली। एसबीडी कॉलेज में भी शिक्षिकाओं की मीटिंग लेकर लेखपाल परीक्षा पारदर्शिता के साथ कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें