फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचवटी कॉलोनी में गेट लगाने का विवाद निपटा

Tue, 22 Dec 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में पंचवटी कॉलोनी में नई बस्ती के रास्ते कॉलोनीवालों के गेट लगाने से गहराए विवाद में अफसरों ने समझौता करा दिया है।  
विज्ञापन


पंचवटी कॉलोनीवासियों ने मोहल्ला नई बस्ती के रास्ते पर गेट लगा दिया। गेट लगने से नई बस्ती के रहने वालों में गुस्सा है। उनका कहना है कि कई साल पुराने रास्ते को कॉलोनी के लोगों ने बेवजह गेट लगा कर बंद किया है। पंचवटी कॉलोनीवासियों का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से गेटबंद किया गया है।
विज्ञापन


 नई बस्ती वासी इस मामले  को लेकर डीएम विनोद पंवार से मिले। डीएम ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा को इस मामले की जांच कराकर विवाद निपटाने के निर्देश दिए। सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्रा, सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा, ईओ नगर पालिका जे के आनंद और तहसीलदार राजेश कुमार शहर कोतवाली पहुंचे। नईबस्ती व पंचवटी कालोनी के लोगों को बुला लिया गया। दोनों पक्षों के लोगों में तय हुआ कि सर्दियों में रात दस बजे और गर्मियों में 11 बजे गेट बंद कर दिया जाएगा। सुबह पांच बजे गेट खोल दिया जाएगा। इस बात पर दोनों पक्ष राजी हो गए।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें