फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाली बजाकर किया प्रदर्शन

Wed, 28 Sep 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर में थाली बजाते हुए रैली निकालती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में आंगनबाड़ी कर्मचारी यूनियन ने लंबित मांगें पूरी न होने पर हड़ताल जारी रखी। आंगनबाड़ियों ने थाली बजाकर प्रदर्शन किया और सरकार के प्रति रोष जताया।
विज्ञापन


उप्र आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका कर्मचारी एसोसिएशन की जिलाध्यक्ष शारदा गुप्ता एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष शीला देवी के नेतृत्व में बाल विकास परियोजना कार्यालय पर कार्यकर्ता पहुंचे।  यहां से थाली बजाकर प्रदर्शन करती हुई जजी चौराहा और नुमाइश ग्राउंड होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। मामांगों को लेकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रदीप सिंह को ज्ञापन दिया। इस मौके पर बबीता शर्मा, मनीषा, सीमा चौधरी, रेखा, शुभम, हेमलता सहित काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रही। 

एसोसिएशन के दूसरे गुट की जिलाध्यक्ष विनोद शर्मा के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने टाउन हाल पार्क में एकत्रित होकर धरना दिया। उन्होंने कहा कि अब राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाना चाहिए। वक्ताओं ने मांग पूरी न होने पर दूसरे विभागों के कार्यों में न लगाए जाने की मांग की। विनोद शर्मा की अध्यक्षता व जिला उपाध्यक्ष मिनाक्षी के संचालन में आयोजित बैठक में रेखा रानी, मेहराज, ममता, उषा देवी, सरिता, गौरी, कुसुम , मालती आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


किरतपुर में भी आंगनबाड़ियों ने कहा कि वे आर्थिक तंगी से परेशान हैं। आए दिन उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस मौके पर शबनम खान, बलवंती, शरीफा खातून, अनीता, बबीता सहित अन्य मौजूद रहे।  मौके पर पहुंचे सीडीओ को सीएम के नाम संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन दिया गया विकास खंड हल्दौर के परिसर में धरने के बाद कर्मचारियों ने रेलवे फाटक, टाटमोहरा, मोहल्ला खेड़ा, रईरान आदि मोहल्लों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में आंगनबाड़ियां अपनी मांगों को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक से मिलीं । थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद शर्मा के आश्वासन पर ब्लॉक परिसर में धरने पर बैठ गईं । मौके पर पहुंचे मुख्य विकास अधिकारी  इंद्रमणि त्रिपाठी को नौ सूत्रीय  सौंपा स धरने में जिला अध्यक्ष शारदा चौधरी, सुनिता नागर सुशीला त्यागी, सुमनलता रेखा, राखी, अंजू आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें